मुंबई (पीटीआई)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम और आनंद ने यह खुशखबरी शेयर की। पोस्ट में लिखा गया, "20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।'

नए सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्साहित
सोनम के पिता, अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि परिवार नए सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने लिखा, "हमें 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सोनम और आनंद के घर एक बच्चा आया है।' इस खबर को सबसे पहले दिग्गज अभिनेता नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने शेयर किया, जिन्होंने इस जोड़ी को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई दी।

सोनम ने मार्च में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
'नीरजा', 'रांझणा' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 37 वर्षीय एक्ट्रेस ने 2018 में 39 वर्षीय आनंद के साथ शादी की थी। उनकी आखिरी बड़ी स्क्रीन 2019 की कॉमेडी “द जोया फैक्टर” थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk