मुंबई (ब्यूरो)। छोटे पर्दे पर कॉमेडी में पहचान बनाने वाले अभिनेता कृष्णा अभिषेक फिल्मों में बहुत कुछ नहीं कर पाए। रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' और अक्षय कुमार की फिल्म 'एटंरटेनमेंट' में उन्हें बड़े मौके मिले, लेकिन उनका करियर आगे नहीं खिसका। अभिषेक कृष्णा ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी है। एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं और इस बार उनकी फिल्म का टाइटिल है- 'तेरी भाभी है पगले'। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया। 

यह कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म आगामी 13 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन विनोद तिवारी ने किया है। प्रमुख भूमिकाओं में अभिषेक कृष्णा के साथ-साथ रजनीश दुग्गल, नाजिया हुसैन, दीपशिखा नागपाल, मुकुल देव, सुनील पॉल, नैन्सी मारवाह, अमन वर्मा, विनीत शर्मा, कैनात अरोड़ा और 'बिग बॉस' फेम क्लोडिया हैं। 

मुंबई के बांद्रा में इस वजह से घूम रही सारा अली खान हुईं कैमरे में कैद, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk