रोचक जानकारी

1- शतरंज का अविष्कार गुप्त काल में भारत में ही हुआ था और पहला लाइट और डार्क कलर वाला चेस बोर्ड 1090 में यूरोप में बनाया गया था।

2- अमेरिका में शतरंज 1641 में आया था और अमेरिका का पहला चेस टूर्नामेंट 1843 में हुआ था।

3- अमेरिका के 'सैमुअल रेशेवस्की' ने सभी महान शतरंज खिलाड़ियों को धूल चटा दी थी। रेशेवस्की ने यह कारनामा  आठ साल की ही उम्र में कर दिखाया था।

4- ब्राजील के इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर 'Trois' ने सातवी चाल में दो घंटे 20 मिनट का समय लिया। यह अभी तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्डेड टाइम है।

5-  एसट्रोनॉअ ने अंतरिक्ष में  पहला Chess गेम 9 जून, 1970 को खेला था। यह गेम ड्रा पर खत्म हुआ था।

6- दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब चेस के बारे में थी। पहली ट्रोजन वार पर बनी थी।

7- पहले रानी एक बार में सिर्फ एक ही खाने पर डाइगनल चाल चल सकती थी। बाद में स्पेन और रानी इसाबेला के कहने पर यह सबसे स्ट्रांगेस्ट पीस हो गई और एक बार में डाइगनली दो खानों में चलने लगी।

8- सबसे पुराना चेस गेम 900 सेनचुरी में बगदाद और उनके शिष्य के बीच खेला गया था।

9- 1951 में एलन ट्यूरिंग ने पहला ऐसा 'Computer' बनाया था जिसमे चेस खेली जा सकती थी।

10- कम्प्यूटर द्वारा किसी भी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर को पहली बार नवंबर,1988 में हराया गया था। यह मैच कैलिफोर्निया में हुआ था।

11- सबसे पुराना चेस सेट Isle of Lewis में मिला था। यह आइसलैंड या र्नोवे में बना था।

12- जर्मनी के Dr.Emanuel Lasker सबसे ज्यादा समय तक World chess champion बने रहे थे। वह पूरे 26 साल और 337 दिन तक इस खिताब को लिए हुए थे।

13- अब तक का सबसे लंबा खेल 269 मूव तक खेला गया है। यह 1989 में निकोलिक और आर्सोविक के बीच हुआ था।

14- साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि चेस दिमाग को तेज करता है और alzheimer's जैसी खतरनाक बीमारी रे लड़ने में मदद करता है।

15- 1984 में खेले गए एक मैच में ब्रिटेन ने क्राउच को 43 बार चेक किया था जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

16- चेकमेट शब्द परशियन फ्रेस Shah Mat से आया था। इसका मतलब है कि किंग बन्दी बना लिया गया है।

17- एक रिपोर्ट में पता चला है कि यूनिवर्स में जितने इलेक्ट्रॉन पार्टिकल हैं, उनसे ज्यादा चेस के खेल में संभावनाएं होती हैं। इलेक्ट्रॉन की लगभग संख्या 1,079 होती है और चेस में संभावनाओं की संख्या 10,120 होती है।

18- स्पोर्ट टर्म 'rookies' शब्द चेस में खेले जाने वाले पीस रूक से आया था। इसका मतलब होता है पहले दर्जे के प्लेयर्स।

19- एरिक नोपार्ट ने 1985 में 68 घंटे में रिकॉर्ड 500 मैच खेले थे। सभी मुकाबले 10-10 मिनट के हुए थे।

20- रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में साल 1924 में पहला मानवीय चेस खेला गया था। रूस में 20वीं शताब्दी के आसपास चेस काफी लोकप्रिय खेल हुआ करता था इसलिए इस लोकप्रियता ने रूस को मानवीय चेस को ईजाद करने का विचार दिया।

21- बोर्ड पर एक मैच में सबसे अधिक 5949 तक चालें हो सकती है।

22- Garry Kasparov सबसे कम उम्र के चेस वर्ल्ड चैंपियन रहे है। उन्होनें 22 साल 210 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

23- 2nd World War (1939 to 1945) के दौरान शतरंज के खिलाड़ियो ने कोड ब्रेकर की भूमिका निभाई थी।

24-  एरिक नोपार्ट ने 1985 में 68 घंटे में रिकॉर्ड 500 मैच खेले थे। यह सभी मुकाबले 10-10 मिनट के थे।

25- 2011 तक दुनिया में 600 मिलियन लोग चेस खेलना जानते थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk