वियतजेट ने सरकारी कंपनी को छोड़ा पीछे

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के एडवर्टीजमेंट देती हैं। इसी तरह वियतजेट ने भी कुछ अलग किया। वियतजेट एयरलाइन ने अपनी एयर होस्टेस को लाल व पीले रंग की बिकिनी पहनाकर नए प्रमोशनल ऐड कैम्पेन की शुरुआत की। इसके तहत विमान में मौजूद एयर होस्टेस को मॉडल बनाकर बिकिनी शो करवाया जाता है। इससे एयरलाइंस को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह सरकारी कंपनी को पीछे छोड़कर देश की सबसे ज्यादा मार्केट शेयर वाली एयरलाइंस कंपनी बन गई।

फ्लाइट अटेंडेंट है खूबसूरत बिकिनी गर्ल्स

थाओ की कंपनी वियतजेट ने बीच लोकेशंस वाले डेस्टिनेशन जाने वाली फ्लाइट्स में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर खूबसूरत बिकिनी गर्ल्स को उतारा। कंपनी की इस नई स्ट्रैटेजी ने उसे चर्चा में ला दिया। खुद थाओ का कहना है कि अगर लोग उनकी कंपनी को बिकिनी गर्ल्स वाली छवि से जोड़कर देखते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जानकारों का कहना है कि इस साल थाओ की एयरलाइन सरकारी एविएशन कंपनी को पछाड़कर सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन बन जाएगी। बहुत सारे लोगों ने कंपनी के इस प्रयोग की आलोचना भी की लेकिन थाओ का कहना है कि अगर कस्टमर खुश हैं तो वे भी खुश हैं।

1988 में की थी कंपनी की शुरुआत

थाओ ने 1988 में कारोबार की शुरुआत की थी। उस वक्त वे मॉस्को में फाइनेंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। शुरुआत में उन्होंने ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटर का काम किया। थाओ शुरुआत में जापान, हांगकांग और साउथ कोरिया जैसे मुल्कों से उधार पर कपड़े ऑफिस के सामान और कन्ज्यूमर गुड्स लेकर उन्हें रूस में बेचती थीं। थाओ के अनुसार अपनी मेहनत से उन्होंने सप्लायर्स का दिल जीत लिया। शुरुआत के तीन साल में उन्होंने एक मिलियन डॉलर की कमाई की।

100 करोड़ डॉलर की है थाओ की वियतजेट

इसके बाद वे वियतनाम लौटी और टेककॉम बैंक में निवेश किया। उन्होंने सरकारी वियतनाम एयरलाइंस से टक्कर लेने के लिए प्राइवेट कंपनी खोली और इसके बाद उन्होने तेजी से ग्रोथ कर देश में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया। बिकिनी के बिजनेस आइडिया से उनकी एयरलाइंस हिट हो गई। ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक वियतनाम की पहली प्राइवेट एयरलाइंस वियतजेट अगले तीन महीने में IPO लाने जा रही है। कंपनी की कुल वैल्युएशन 100 करोड़ डॉलर यानी 6700 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है।

आईपीओं के जरिए 30 फीसदी हिस्सा बेचेगी कंपनी

ब्लूमबर्ग को दिए गए इंटरव्यू में 45 साल की थाओ ने कहा मैंने कभी बैठकर अपनी संपत्ति का हिसाब नहीं लगाया। मैंने सिर्फ इस बात पर फोकस किया कि कि कंपनी की ग्रोथ कैसे बढ़ाई जाए। थाओ ने कहा मैंने सिर्फ यह सोचा कि मैं अपने कर्मचारियों की सैलरी कैसे बढ़ाऊं और एयरलाइन को कैसे आगे बढ़ाकर ज्यादा से मार्केट शेयर हासिल कर नंबर वन बनूं। वियतजेट का आईपीओ इनिशियल पब्लिक ऑफर अगले तीन महीने में आएगा। थाओ की कंपनी में 95 फीसदी हिस्सेदारी है। आईपीओ के जरिए थाओ की योजना 30 फीसदी हिस्सा बेचने की है। इस लिहाज से कंपनी की कुल वैल्युएशंस 100 करोड़ डॉलर 6700 करोड़ रुपए से ज्यादा लगाई जा रही है।

एशिया के 47 शहरों में है वियतजेट की सुविधा

थाओ की एयरलाइंस कंपनी देश और पूरे एशिया के 47 शहरों के लिए बजट फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इनमें सियोल, बैंकॉक और सिंगापुर भी शामिल है। थाओ का इरादा अपनी कंपनी को एशिया का एमिरेट्स एयरलाइंस बनाने का सपना है। यूएई की एमिरेट्स एयरलाइंस को दुनिया की सबसे बेहतरीन एयरलाइंस में गिना जाता है। वियतजेट के अलावा थाओ के पास रियल एस्टेट में भी कई एसेट्स है। थाओ सोविको होल्डिंग्स में बड़ा हिस्सा रखती है। जो कि एयरलाइंस कंपनी वियतजेट और ड्रैगन सिटी कीप्रमोटर्स कंपनी है। इसके अलावा उनकी हिस्सेदारी एसीएमसी हो ची मिंची सिटी में भी है।

International News inextlive from World News Desk