विनोद खन्ना का पाकिस्तान से रिश्ता
विनोद खन्ना भारत ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय थे। विनोद का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। ऐसे में उन्होंने जिंदगी भर भारत और पाकिस्तान के अमन की दुआ की। विनोद जब राजनीति में आए थे तो दिल से चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान के बीच सौहार्द बना रहे। इन दिनों उनका एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के एक प्रोग्राम में डांस करते नजर आ रहे हैं।

 



वीडियो में डांस करते दिखे विनोद खन्ना
27 अप्रैल को शेयर किया ये वीडियो ट्विटर पर अब कई बार शेयर किया जा रहा है। वीडियो में विनोद खन्ना और रेखा, आबिदा परवीन के एक लाइव परफॉर्मेंस में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, वीडियो में विनोद खन्ना और इमरान खान भी साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने विनोद खन्ना की डेथ पर सोशल मीडिया पर शोक जताया था। इमरान ने लिखा था कि 1989 में विनोद खन्ना एक बार शौकत खानम अस्पताल के चैरिटी प्रोग्राम में शामिल होने लाहौर आए थे। यह वीडियो इसी प्रोग्राम का है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk