पोस्ट किया वीडियो
15 साल की होने वाली इस बेटी का नाम है रूबी। मैक्सिको में रहने वाली रूबी का ये 15वां जन्मदिन था। ऐसे में इनके पिता ने अपनी बेटी के लिए इस सेलिब्रेशन को बड़ा बनाने का नायाब तरीका खोज निकाला। इसके लिए इन्होंने अपने फेसबुक पेज पर बेटी के बर्थडे इन्विटेशन का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और उसके बाद करीब 12 लाख लोग रूबी की बर्थडे पार्टी पर पहुंच गए।  
 
इन्विटेशन हुआ वायरल
रूबी के इस बर्थ इन्विटेशन वीडियो को इतनी जबरदस्त पब्लिसिटी मिली, जिसकी उम्मींद खुद उनके पिता ने नहीं की थी। इस वीडियो के आखिर में इनके पिता ने ये भी लोगों से खासतौर पर कहा कि 'आप सभी आमंत्रित हैं'। इस बारे में रूबी की मां ने बताया कि उनके पिता ने वीडियो में सिर्फ अपने समुदाय के लोगों को इन्वाइट किया था। इसके बावजूद इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा।

 


पढ़ें इसे भी : मुर्गे, सांडों की लड़ाई छोड़िए अब देखिए मकड़ियों की रेसलिंग!

यह वीडियो देखकर 12 लाख लोग पहुंच गए इस लड़की की बर्थडे पार्टी में
विज्ञापन पर छपा इन्विटेशन
उस इन्वाइट के यूट्यूब पर आने के बाद सबसे पहले म्यूजिकल स्टार्स उस पार्टी के बारे में चर्चा करने लगे। उसके बाद पार्टी के लिए कई कंपनियों की ओर से स्पॉन्सरशिप के ऑफर भी मिलने लगे। इसके अलावा मैक्सिकन एयरलाइन इंटरजेट की ओर से एक प्रमोशनल एडवरटाइजमेंट भी छापा गया।

पढ़ें इसे भी : ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्त बार हैं, जिन्हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी

उमड़ पड़ी जबरदस्त भीड़  
ये ऐड भी काफी स्पेशल रहा। इसमें सैन लुइस पोतोसी को जाने वाली सभी फ्लाइट्स की टिकट पर लोगों को 30 प्रतिशत की छूट दी गई। छूट के साथ टिकट में नीचे स्लोगन भी लिखा गया 'क्या आप रूबी की पार्टी में जा रहे हैं'। इसके अलावा एक्टर गायल गार्सिया ने इन्विटेशन का एक पैरोडी वीडियो भी बनाया। सिंगर लुइस एंतोनियो ने इस पर एक गाना भी तैयार कर दिया। फिर क्या था। इसके बाद तो मिडिल क्लास फैमिली की इस बेटी की बर्थडे पार्टी में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर करीब 12 लाख लोग पहुंच गए। सड़क पर गाड़ियों का जाम लग गया। सिर्फ यही नहीं पुलिस को इस पूरी स्थिति की निगरानी करनी पड़ी।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk