कानपुर। Top Bollywood Holi Songs: 1959 में आई फिल्म नवरंग का गीत अरे जा रे हट नटखट ऐसा गीत था जिसने बतौर प्रॉपर होली फिल्मी गीत के रूप में पहचान बनाई। तबसे हिंदी फिल्मों में पेश किए जा रहे होली से जुड़े गानों के स्टाइल में बड़ा चेंज आ गया है। हांलाकि आज भी ये तय है कि होली की मस्ती हो और म्यूजिक पर फन ना हो ये नहीं हो सकता और उस समय बॉलीवुड के कुछ खास सांग्स प्ले ना हों ये भी नहीं हो सकता है। ये 10 ऑल टाइम हिट्स वही गाने हैं जिन पर हर साल एक ट्रेडीशन की तरह आप कमर मटकाना नहीं भूलते।

वी शांताराम का जादू

फिल्म नवरंग का निर्देशन फेमस डायरेक्टर वी शांताराम ने किया था औऱ फिल्म में लीड रोल भी उन्होंने ही प्ले किया था स्क्रीन पर उनके साथ एक्ट्रेस संध्या नजर आई थीं। इस गीत को महेंद्र कपूर और आशा भोसले ने गाया था। ये वो पहला गीत बना जिसने होली पर मास अपील रखने वाले मूवी सांग के रूप में पहचान बनाई। नीचे दिए 10 गीत भी आज तक हर साल बजते सुनाई देते हैं।

रंग बरसे

फिल्म सिलसिला का ये गीत बार बार ना बजाया जाये तो होली की मस्ती अधूरी लगती है।

होरी खेले रघुवीरा

होली में फिल्म बागवां का ये सांग भी रंग बरसे की तरह से अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ गया है और हर साल होली पर जरूर बजाया जाता है।

आज ना छोड़ेंगे

फिल्म कटी पतंग का ये गीत भी साल दर साल होली पर बजता चला आ रहा है।

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली

फिल्म वक्त का ये गाना अक्षय कुमार औऱ प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है, इसमें अमिताभ भी शामिल हैं। अपनी डिफरेंट लिरिक्स के चलते रिलीज के बाद से ही ये लोगों का फेवरेट होली सांग बन गया है।

होली के दिन

शोले का ये गाना भी हर होली पर बजना तय है वो भी कई कई बार। वैसे ऐसा नहीं लगता कि होली के हिट गानों के साथ अमिताभ बच्चन का कोई स्ट्रांग कनेक्शन है।

सोनी सोनी

देख लीजिए फिल्म मोहब्बतें के इस गाने का भी बिग बी कनेक्शन निकल ही आया आखिर इसकी स्टार कास्ट में उनका नाम भी तो शामिल है।

अंग से अंग लगाना

फिल्म डर का गाना अंग से अंग लगाना हमें ऐसे रंग लगाना भी अपनी रिलीज के साथ ही होली खेलने के शौकीन लोगों का फेवरेट बना हुआ है।

सात रंग में

फिल्म आखिर क्यों एक सशक्त औरत की कहानी थी औऱ उसमें फिल्माया गया ये गाना भी काफी पाप्युलर हुआ है। फिल्म में स्मिता पाटिल, राकेश रोशन और टीना मुनीम अंबानी के लीड रोल थे।

जोगी जी धीरे धीरे

फिल्म नदिया के पार का ये गाना इंडियन फोक म्यूजिक की मिठास का अहसास कराता है। इस गाने में सचिन का अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आया था।

बलम पिचकारी

फिल्म ये जवानी है दीवानी का ये गाना सबसे लेटेस्ट सांग है जो ऑल टाइम हिट होली सांग्स की लिस्ट में शामिल हुआ है और एक बार आने के बाद से इसका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। तो इस होली पर आप भी फिर एक बार सुनिए ये मस्ती और फन से भरे गाने।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk