उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की घटना

उत्तर प्रदेश झांसी जिले के उल्दन गांव में एक गाय ने दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया है। दोमुंहे बछड़ के पैदा होने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही घंटो में कई गांवो की भीड़ दोमुंहे बछड़े को देखने के लिए जुट गई। बछड़े को देखने आए लोगों ने उसका पूजन करना शुरु कर दिया। वहां आए लोगों ने बछड़े को भगवान की लीला मान उस पर चढ़ावा चड़ाना शुरु कर दिया।

दर्शन के लिए लगी हजारों की भीड़

अनोखे बछड़े के दर्शन करने के लिए कुछ ही घंटो में हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए दुकाने तक लगा ली हैं। जिस किसान के घर में इस दोमुंहे बछड़े का जन्म हुआ है वह बेहद गरीब है। किसान ने बताया कुछ ही घंटो में पूजन के द्वारा उसके पास हजारों रूपये का चढ़ावा आ गया। किसान और उसका परिवार इस गाय के बछड़े के बच्चे के जन्म से बहुत खुश है।

Weird News inextlive from Odd News Desk