कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटर) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणामों की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों यानी upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 56 लाख से ज्यादा छात्र अपना रिजल्ट चेक करेंगे।

कितने छात्रों का आएगा परिणाम

इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 56,03,813 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें कक्षा 10 के 29,94,312 और कक्षा 12 के 26,09,501 छात्र शामिल हैं। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपने कक्षा 10, 12 के परिणाम देख सकेंगे।

इंटर का रिजल्ट 97.88 परसेंट रहा

इंटर का रिजल्ट भी अच्छा रहा। इस बार कुल 97.88 परसेंट स्टूडेंट पास हुए। पास होने वाले कुल बच्चों की संख्या 2554813 रही जिसमें से 1437033 छात्र हैं वहीं 1117780 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में फेल होने वाले कुल स्टूडेंट की संख्या 55555 रही जिसमें से लड़कियों से ज्यादा लड़के फेल हुए। फेल हुए लड़कों की संख्या 37328 है वहीं कुल 18227 लड़कियां यह एग्जाॅम पास नहीं कर सकीं।

National News inextlive from India News Desk