चेन्नई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने मंगलवार को लैंडर विक्रम के बारे में कोई जानकारी देने का वादा किया है। दरअसल, नासा का लूनर रिनेसॉ ऑर्बिटर (LRO) मंगलवार को उसी इलाके के ऊपर से गुजरने वाला है, जहां पर लैंडर विक्रम के गिरने का अनुमान लगाया गया है। भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक और चंद्रयान -2 से जुड़े लोग इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। नासा जल्द ही इस सवाल का जवाब ढूढ़ निकालेगा कि क्या विक्रम लैंडर मिलेगा या नहीं। नासा के एक अधिकारी ने न्यूयॉर्क में आईएएनएस को बताया था कि 14 अक्टूबर को इसका लूनर रिनेसॉ ऑर्बिटर (एलआरओ) उस जगह के ऊपर से गुजरेगा, जहां पर विक्रम के गिरने की उम्मीद जताई गई है।

Chandrayaan 2 : जानें चांद पर कहां और किस हाल में है विक्रम लैंडर

पिछली बार तस्वीर निकालने में रहे नाकाम

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले कहा था कि उसका एलआरओ 17 सितंबर को विक्रम के लैंडिंग स्थल के ऊपर पर से गुजरा था और उसने उस इलाके की कुछ अच्छी तस्वीरें भी निकाली थीं। हालांकि, तब वह एलआरओ के कैमरे से उस जगह पर विक्रम लैंडर की तस्वीर निकालने में नाकाम रहे। नासा ने तब कहा, 'जब लैंडिंग क्षेत्र से हमारा ऑर्बिटर गुजरा तो वहां काफी अंधेरा था, इसलिए ज्यादातर भाग छाया में छिप गया। ऐसी उम्मीद है कि विक्रम लैंडर छाया में ही छिपा हुआ है। जब एलआरओ अक्टूबर में फिर से वहां से गुजरेगा, तो वहां रौशनी होगी और एक बार फिर लैंडर की तस्वीर या उसके बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।'

National News inextlive from India News Desk