लखनऊ (ब्यूरो)। शपथ ग्रहण के बाद शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी में सभी मंत्रियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। खासकर पहली बार मंत्री बनने वालों पर उनका खासा फोकस रहा और सीएम ने उनको सुशासन के मंत्र भी सुझाए। इसके बाद मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि अच्छे कार्य करने मंत्रियों को प्रमोट किया गया है। सभी अनुभवी हैं, इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी को सबसे समृद्ध प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है। डाॅ. महेंद्र सिंह ने अपने विभाग को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाकर उल्लेखनीय कार्य किया है। पीएम आवास योजना और मनरेगा में रिकाॅर्ड रोजगार उपलब्ध कराये। सुरेश राणा ने भी बढिय़ा काम किया और 10 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान सपा और बसपा के कार्यकाल में नहीं हुआ था, दो वर्ष में 72 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराया। बंद चीनों मिलों को चालू कराया। वहीं भूपेंद्र सिंह ने पंचायती राज में रिकाॅर्ड 1.60 करोड़ शौचालय बनाने में सफलता पायी। अनिल राजभर ने होमगार्ड विभाग में शानदार काम किया, उन्हें कैबिनेट मंत्री बनााय गया है। नीलकंठ तिवारी का भी प्रमोशन विधि और न्याय विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग में भी अच्छा कार्य करने पर हुआ है। पार्टी और जनता के कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

योगी मंत्रिमंडल का स्वरूप

कैबिनेट

1- योगी आदित्यनाथ (सीएम)

2- केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम)

3- डाॅ. दिनेश शर्मा (डिप्टी सीएम)

4- सूर्य प्रताप शाही

5- सुरेश कुमार खन्ना

6- स्वामी प्रसाद मौर्य

7- सतीश महाना

8- दारा सिंह चौहान

9- रमापति शास्त्री

10- जय प्रताप सिंह

11- बृजेश पाठक

12- लक्ष्मीनारायण चौधरी

13- चेतन चौहान

14- श्रीकांत शर्मा

15- राजेंद्र प्रताप सिंह

16- सिद्धार्थनाथ सिंह

17- मुकुट बिहारी वर्मा

18- आशुतोष टंडन

19- नंद गोपाल गुप्ता नंदी

20- डाॅ. महेंद्र सिंह

21- सुरेश राणा

22- भूपेंद्र सिंह चौधरी

23- अनिल राजभर

24- राम नरेश अग्निहोत्री

25- कमला रानी वरुण

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- उपेंद्र तिवारी

2- स्वाती सिंह

3- डाॅ. नीलकंठ तिवारी

4- धरम सिंह सैनी

5- कपिल देव अग्रवाल

6- सतीश द्विवेदी

7- अशोक कटारिया

8- श्रीराम चौहान

9- रवींद्र जायसवाल

राज्य मंत्री

1- गुलाबो देवी

2- जय प्रताप निषाद

3- जय कुमार सिंह जैकी

4- अतुल गर्ग

5- रणवेंद्र प्रताप सिंह

6- मोहसिन रजा

7- गिरीश चंद्र यादव

8- बलदेव ओलख

9- मनोहर लाल मन्नू कोरी

10- संदीप सिंह

11- सुरेश पासी

12- अनिल शर्मा

13- महेश गुप्ता- बदायूं

14- आनंद स्वरूप शुक्ला

15- विजय कश्यप

16- डाॅ. गिरिराज सिंह धर्मेंश

17- लखन सिह राजपूत

18- नीलिमा कटियार

19- चौधरी उदयभान सिंह

20- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

21- रमाशंकर सिंह पटेल

22- अजीत सिंह पाल

lucknow@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk