<

AGRA: AGRA: थाना शमसाबाद के कस्बा में फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर सुलगी सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी बुझी नहीं है। शुक्रवार को एक समुदाय कस्बा में हावी बना रहा। बाइक पर सवार गुट जगह-जगह इबादतगाह और कब्रिस्तानों को तोड़ता रहा। कस्बा का अमन-चैन खत्म करने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते टकराव की नौबत नहीं आई। डीआईजी ने फ्लैगमार्च करते हुए हालातों पर नजर रखी।

मजहबी स्थल निशाने पर

गुरूवार को शमसाबाद में फेसबुक कमेंट के चलते सांप्रदायिक हिंसा पनप गई थी। आगजनी, पथराव और फायरिंग के बीच पुलिस भी घायल हुई। हालातों पर काबू पाने के लिए पुलिस-पीएसी को लाठीचार्ज के साथ जवाब में आंसू गैस और रबर बुलेट दागने पड़े। तब कहीं जाकर शाम को हालात नियंत्रण में आ सके। शुक्रवार को भी कस्बा में तनाव बना रहा। कई बार टकराव की स्थिति देखने को मिली, हालांकि कड़ी चौकसी के चलते ऐसी नौबत नहीं आई।

उन्माद भड़काने की कोशिश

शुक्रवार को सुबह करीब साढे़ आठ बजे कुछ युवकों का गुट कंस टीला स्थित समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर पहुंच गया। यहां गुम्मटों को तोड़ दिया गया। फिजा को बिगाड़ने की कोशिश की गई। लोगों की नजर पड़ी तो वहां तनाव फैलने लगा। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवाओं का गुट फरार हो गया। पुलिस और पीएसी ने हालातों को काबू में करते हुए बड़ा टकराव होने से बचा लिया।

फिर से टूटा धार्मिक स्थल

इधर, करीब दस बजे बाइकों पर सवार होकर शरारती तत्व खटीक बस्ती के पास धार्मिक स्थल पर पहुंचे। यहां एरिया सूनसान देखकर उन्होंने एक और धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। धार्मिक स्थल का गेट उखाड़ दिया। दीवारों पर लगे टाइल्स उखाड़ दिए। क्षेत्रीय निवासी रोहतान सिंह के मुताबिक तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जैसे ही वह मौके पर आए, तब तक युवक बाइकों पर सवार होकर भाग निकले।

चार घंटे बाद फिर बिगड़े हालात

थाना शमसाबाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश मोदक, डीएम पंकज कुमार मौजूद थे। थाने में अधिकारियों की मीटिंग चल ही रही थी तभी करीब चार किमी। दूर ऊंचा गांव में चार बजे करीब कब्रिस्तान तोड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान का गेट तोड़ दिया। बाउंड्रीवॉल को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जिले में धारा क्ब्ब् लागू करते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष से भ्ख् लोग नामजद व ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। एक पक्ष से सद्दाम, लाला, रिजवान, आमिर, बब्बू, बंटी, शहजाद, भप्पा व दूसरे पक्ष से सुनील, राम लाल, सेता, विकास, साहब सिंह, मेघ सिंह, दिनेश हिरासत में लिया है।

इतना फोर्स है तैनात

चार एएसपी, नौ सीओ, क्ब् एसओ, क्ब् एसएचओ, ब्ख् एसआई, क्7 हेड कॉस्टेबल, ख्म्भ् कॉस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। पांच कम्पनी पीएसी और दो कम्पनी आरएएफ की तैनाती की गई है।

डीआईजी को आया गुस्सा

एक के बाद एक तोड़फोड़ की सूचना आने पर थाने पर मौजूद डीआईजी को अधीनस्थों पर गुस्सा आ गया। उन्होंने सेक्टर स्कीम के तहत कई गांवों में पुलिस को राउंड के लिए भेजा था। तैनाती भी कराई गई, इसके बावजूद तोड़फोड़ की घटनाएं हुई। इसे लेकर अधीनस्थों को डीआईजी की कड़ी फटकार लगी।

राशन खत्म, लेकिन दहशत नहीं

शमसाबाद में अघोषित कफ्र्यू के हालात बने हुए हैं। बाजार बंद हैं। स्कूलों में छुट्टियां घोषित हैं। लोग रोजमर्रा की चीजों के लिए भी तरस रहे हैं। शुक्रवार को कसबा में दहशत का आलम बना रहा। कई घर-परिवारों में राशन खत्म हो गया। रोजमर्रा की वस्तुएं भी खरीद नहीं पा रहे। आज शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी है। इसे लेकर लोगों में चिंता है। स्कूलों में ताले लटके हैं। बच्चे और परिजन दहशत में हैं। वहीं, मजदूर वर्ग के परिवारों जीविका की चिंता सता रही है।

व्हाट्सएप नंबर जारी

अब कोई भी आसानी से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट नहीं कर पाएगा। पुलिस की तकनीकी सेवा की ओर से ऐसे सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर आपत्तिजनक कमेंट को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। सीयूजी व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर 9ब्भ्ब्ब्0क्00ख् जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।

दंगा नियंत्रण स्कीम लागू

कस्बा शमशाबाद में हुए बवाल को देखते हुए सिटी में दंगा नियंत्रण स्कीम लागू कर दी गई है। सिटी में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं सौहार्द कायम करने के लिए जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की डयूटी लगाई गई है। डीएम के निर्देश एडीएम सिटी ने सेक्टर स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।