-सुबह करीब चार बजे आढ़त पर जाते समय मारी गोली

-घर में लगा था हलवाई, हॉस्पिटल में था शव

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में लगन सगाई की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब युवक सुबह तड़के आढ़त पर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस दौरान घायल युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई।

घर से आढ़त पर जाते समय मारी गोली

थाना सिरसागंज क्षेत्र निवासी पवन पुत्र दिवाकर सिंह निवासी ग्राम रामकुंआ हाल निवासी अरांव रोड सिरसागंज रविवार सुबह चार बजे बाइक से आढ़त पर जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में आढ़तिया को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

घर में चल रही थी सगाई की तैयारी

परिजनों ने बताया कि आज पवन की सगाई होनी थी। घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई लगे थे तो रिश्तेदार भी घर में आ चुके थे। घर में खुशी का माहौल था कि तभी पवन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को पवन की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम सिरसागंज का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पोस्टमार्टम गृह पर मची चीत्कार

पवन की शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन बदमाशों ने आज परिवार की खुशियां छीन लीं। पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें संभालने आए रिश्तेदार और पड़ोसियों के आंसू भी रुक नहीं रहे थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया है।

एक युवक की अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी सीने में बाई तरफ गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्रथम दृष्टया हो रही शादी को लेकर घटित की गई है। घटना का जल्द अनवारण कर आरोपियो को जेल भेजा जायेगा।

अशोक कुमार शुक्ल एसएसपी फिरोजाबाद