AGRA। शुक्रवार को आगरा कॉलेज में चुनावी चर्चा के दौरान दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में भिड़न्त हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हरीपर्वत कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

चुनाव पर चल रही थी बहस

आगरा कॉलेज के लॉन में शुक्रवार को एक चैनल द्वारा चुनावी चर्चा का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी दलों के नेता मौजूद थे। सपा दल की उपाध्यक्ष मोनिका नाज खान का कहना है कि कुछ लोग मोदी की जय-जयकार करते हुए उनसे छेड़खानी करहे थे।

जान से मारने की दी धमकी

सपा नेता अवनीन्द्र यादव का कहना है कि चुनावी चर्चा के दौरान चार लोगों द्वारा सपा नेत्री से छेड़खानी की गई जिस पर क्00 नंबर पर कंप्लेन की गई और पुलिस पहुंच गई। लोगों की कंपलेन को लेकर हरीपर्वत में 8 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।