आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी रमेश चंद बताते हैैं कि बीते एक साल में सभी बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर बाजार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीमेंट मकान बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसके दाम तेजी से बढ़ें हैैं। बीते साल सीमेंट के एक कट्टïे की कीमत 320 रुपए थी, जोकि अब 400 रुपए हो गई है। दीवारें बनाने वाले ईंट के दाम भी अब बढ़ गए हैैं। पिछले साल इसकी कीमत पांच हजार रुपए प्रति हजार ईंट थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 5800 प्रति हजार ईंट हो गई है। रमेश ने बताया कि मकान बनवाने में लोहा काफी लगता है। इसके दाम अचानक से आसमान छू गए हैैं। उन्होंने बताया कि सरिया जो पहले 52 रुपए प्रति किलोग्राम थी, वो अब 80 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ ही दरवाजे और खिड़की बनने में प्रयुक्त होने वाला लोहे के दाम भी बढ़े हैैं। ये पहले 60 प्रति किलोग्राम था, जो अब 82 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

बिल्डर्स भी दाम बढ़ाने को मजबूर
बिल्डर मनोज दीक्षित बताते हैैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैैं। इससे ट्रांसपोर्टेशन महंगे हो गए हैैं। मैटेरियल कॉस्ट भी महंगा हो गया है। महंगाई की वजह से लोग मकान बनाने की कॉस्ट बढ़ गई है। इससे रियल एस्टेट कारोबार में प्रोफिट में कमी आई है। बीते साल की अपेक्षा अभी दस परसेंट तक मकान खरीदना महंगा हुआ है हालांकि इस साल अभी हमने दाम नहीं बढ़ाए हैैं लेकिन यही हाल रहा तो दाम बढ़ाने को मजबूर होंगे। पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स जनरल मैनेजर ओम शर्मा बताते हैैं कि अभी मार्केट में ज्यादा दाम वाली प्रॉपर्टी के ग्राहक तो हैैं, लेकिन छोटी प्रॉपर्टी के ग्राहकों की कमी है। मैटेरियल महंगा होने से कॉस्ट भी बढ़ रही है। लेकिन अब तक दाम नहीं बढ़ाए हैैं। आने वाले समय में दाम बढ़ा सकते हैैं।

बाजार हुआ कमजोर
बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी रमेश बताते हैैं कि नवरात्र में काफी लोग अपना मकान बनवाना शुरु कर देते हैैं। इस कारण कारोबार का पीक आ जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। क्योंकि महंगाई की मार के कारण अब लोग मकान बनवाने को टाल रहे हैैं। क्योंकि बिल्डिंग मैटेरियल भी काफी महंगा हो गया है।


मैटेरियल महंगा हो गया है। इससे घर और फ्लैट बनाने की कॉस्ट बढ़ रही है। बीते साल की अपेक्षा दस परसेंट तक मकान के रेट भी बढ़े हैैं।
-मनोज दीक्षित, प्रोजेक्ट इंचार्ज, नील फ्लोरेंस


मकान बनाने की कॉस्ट बढ़ गई है। अभी दाम नहीं बढ़ाए हैैं लेकिन आने वाले समय में दाम बढ़ाने पड़ेंगे।
ओम शर्मा, जीएम सेल्स, पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शंस

बीते एक साल में बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में काफी इजाफा हुआ है। लोहे से लेकर सीमेंट सभी के रेट बढ़ गए हैैं।
रमेश चंद, बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता


बिल्डिंग मैटेरियल के बढ़े दाम
पहले अब
सीमेंट 320 400
लोहा(खिड़की बनाने वाला) 60 82
सरिया 52 80
स्टील 300 400
ईंट 5000 5800
(नोट- ईंट के दाम प्रति हजार के हिसाब से)