आगरा(ब्यूरो)। एत्माद्दौला की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची बुधवार को भाई दूज पर अपनी मां के साथ मामा के घर दौज करने के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। पीडि़ता के पिता घरों में पेंटिंग का कार्य करते हैं। इसी दौरान बालिका सामान लेने के लिए घर से निकलकर पास की दुकान पर जाने लगी। उसी समय उसे पास में रहने वाले आरोपी अरङ्क्षवद ने रास्ते में दबोच लिया। पास के निर्माणाधीन मकान में लेकर गया। वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को वहीं बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया।

बदहवास हालत में लौटी घर
बदहवास हालत में घर लौटी बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। वे बच्ची को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसको इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत पहले से बेहतर है।

इमरजेंसी में बच्ची की हालत नाजुक
इस बीच अत्यधिक खून बहने से बालिका की हालत खराब हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट
पुलिस ने दबिश देकर पीडि़त की तहरीर में नामजद आरोपी अरविंद को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वो उसे चॉकलेट का लालच देकर पास के खाली मकान में ले जाने की कोशिश कर रहा था, कुछ दूरी पर चलने के पास बच्ची जब वापस लौटने लगी तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर खाली मकान में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की, बदहवास हालत में उसे छोड़कर भाग गया।

बच्चियों से दरिंदगी के मामले
13 मार्च, 2023 .
सिकंदरा के जंगल में किशोरी से दुष्कर्म
थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में किशोरी से दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को घटना के बाद अरेस्ट कर लिया था। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

8 मार्च, 2023
दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश
थाना शाहगंज क्षेत्र में बच्ची से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। दस साल की बच्ची झाडिय़ों में पड़ी रही। आरोपी ने उसके सिर में ईंट मारकर जान से मारने की कोशिश की थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची सुबह घर के पास झाडिय़ों में शौच को गई थी। तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया।

21 अक्टूबर, 2023
किशोरी से दो बार रेप
एत्मादपुर में किशोरी से दो बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। किशोरी से पड़ोस में रहने वाले सुबोध ने दुष्कर्म किया था। वहीं टूंडला के एक होटल में अश्लील फोटो बनाए।

6 मई, 2023
आठ साल की बच्ची से रेप
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ोस में रहने वाले युवक ने नेपाली परिवार की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के आरोप उसे अरेस्ट कर लिया।

24 सितंबर, 2023
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत नौवीं क्लास के छात्र ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देख रहा था, तभी वो किसी बहाने से बच्ची को अपने घर ले गया।

युवक अपने जीजा के घर पर रहता था। पीडि़त परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
आरके सिंह, एसीपी छत्ता


वर्तमान में लोग सोशल मीडिया पर सेक्सुअल कंटेंट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिसका नतीजा इस तरह की घटनाएं हैं। हर किसी के मन में सिर्फ यही प्रश्न बना हुआ है कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। हमारे आसपास के वातावरण में इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है। पेरेंट्स को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए।
डॉ। पूनम तिवारी, मनोवैज्ञानिक

बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वो किस तरह का कंटेंट मोबाइल फोन पर देख रहे हैं। इसके साथ ही उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए कि उसकी संगत कैसी है।
सुमन सुराना, समाजसेवी