MATHURA (9 April): नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर दौड़ का अभ्यास कर रहे एक युवक को पीछे से आई मेटाडोर ने कुचल दिया। इलाज के दौरान घायल युवक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मेटाडोर का चालक भाग गया। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बिरजापुर निवासी लाखन सिंह मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र 22 वर्षीय रोहित पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह रोजाना हाईवे के सर्विस रोड पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए जाता था। शनिवार तड़के भी रोहित घर से दौड़ करने के लिए निकले। सर्विस रोड पर दौड़ते हुए वह टाउनशिप की ओर जा रहे थे, तभी मीरामगन मैरिज होम के पास पीछे से आई मेटाडोर ने उन्हें कुचल दिया।

मेटाडोर छोड़कर भाग

खड़ा हुआ चालक

चालक मेटाडोर छोड़कर भाग गया। बालाजीपुर के युवकों ने रोहित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रोहित की मृत्यु हो गई। इधर, रोहित के घर न लौटने से उसके परिजन ¨चतित हुए। करीब नौ बजे थाना हाईवे पुलिस से जानकारी की गई। तब पुलिस ने बताया कि एक युवक की हादसे में मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर रोहित की शिनाख्त की। पिता लाखन सिंह ने मेटाडोर के अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट कराई है। लाखन सिंह ने बताया कि रोहित बड़ा पुत्र था।