- आगरा-मुम्बई की फ्लाइट्स के पैंसेजर्स की संख्या में हो गई भारी गिरावट

- पिछले दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से फॉरेन से आने वाली फ्लाइट्स के पंख थमे

आगरा। विदेश से आने वाले चार्टर प्लेन की उड़ान पर ताज सिटी के तापमान ने रोक लगा दी है। पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा वक्त से आगरा के तापमान में लगातार इजाफा होने से विदेशों से आने वाली फ्लाइट्स के पंख पूरी तरह से थम गए है। सितम्बर 2013 में स्टार्ट हुई आगरा-मुम्बई फ्लाइट्स के पैंसेजर्स में भी कमी दर्ज की गई है। आगरा सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के अनुसार टूरिस्ट सीजन में फॉरेन कंट्री से आने वाले चार्टर फ्लेन की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो जाता है। आपको बता दें कि आगरा-मुम्बई वाली फ्लाइट्स शुरूआती समय में मात्र 8-10 पैंसेंजर्स की टिकट ही बुक हो पाती थी, इसके बाद इस फ्लाइट्स को अच्छा-खासा रिस्पांस मिलने लगा। इसके बाद आगरा से मुम्बई जाने वाले की संख्या 25 से 50 तक पहुंच गई।

अक्टूबर से हो जाता है संख्या में इजाफा

अक्टूबर शुरू होते ही फॉरेन कंट्री से आने वाले चार्टर प्लेन की संख्या में इजाफा हो जाता है। इनकी संख्या 35 से 40 तक पहुंच जाती है, लेकिन मार्च के बाद इसकी संख्या में कमी हो जाती है। मई के बाद तो फॉरेन कंट्री से आने वाले चार्टर प्लेन की संख्या में गिरावट आती जाती है।

ज्यादातर यूरोप से आते हैं टूरिस्ट

फॉरेन कंट्री से आने वाले टूरिस्टों में ज्यादातर टूरिस्ट यूरोप के देशों से आते रहते हैं, इनमें रूस, जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली, स्पेन, बेलज्यिम, ग्रीस, पुर्तगाल, हंगरी, स्वीडन टर्की, स्विटरजरलैंड, सर्बिया, नार्वे, बुल्गारिया आदि देशों से विदेशी सैलानी आगरा ताज विजिट करने आते हैं।

निजी विमान कंपनियां दिल्ली से देतीं है अपनी सेवाएं

सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह के अनुसार दिल्ली की वेन्टस कंपनी चाइना के लिए अपनी सेवाएं देती है, आगरा सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी पर जिन निजी विमानन कंपनियों के चार्टर प्लेन आते हैं, जिनमें पवन हंस, वेन्टस समेत अन्य कई कंपनियां हैं जो आगरा के लिए अपनी सेवाएं देती हैं।