आगरा। पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि लोगों को अभियान के तहत जागरुक किया जा रहा है। वे कपड़े के थैले का प्रयोग करें। वे कैरी बैग का प्रयोग न करें। सहायता समूह की महिलाओं ने शूज बनाने में प्रयोग होने वाले कपड़े से 200 बैग तैयार किए। इस बारे में पर्यावरण पंकज भूषण ने बताया कि इन थैलों को नगर निगम के कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा। इससे वे अन्य लोगों को कपड़े के थैले के प्रति जागरुकता लाई जा सके।

नगर निगम में चल रही है वर्कशॉप
नगर निगम में तीन दिनों की वर्कशॉप में महिलाओं को रोजगार परक कार्यों की ट्रेनिंग दी जा रही है। नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांडे ने बताया कि वर्कशॉप में एनजीओ और समूह की सदस्य महिलाओं को वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल से फूलदान, स्टूल, लेडीज पर्स, गमले, भगवान की पोशाकें, जरदौजी का काम, माला आदि बनाना सिखाया जा रहा है।

आज नगर निगम में लगेगा ईको मेला
आज रविवार को नगर निगम में ईको मेला लगाया जाएगा। इसमें समूह की महिलाएं अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगी। लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। न ही दूसरों को करने दें। पॉलीथिन कैरी बैग के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करें।

यमुना घाट पर भी लगेगा मेला
सिंगल यूज प्लास्टिक के अभियान के अंतिम दिन यमुना घाट पर ईको मेला लगाया जाएगा। इसमें लोगों को ईको उत्पाद से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।



नगर निगम ने चलाया अभियान 1 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला
नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 1 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला गया। शनिवार को सहा। नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में टेड़ी बगिया 100 फुटा रोड पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान 4.5 किग्रा प्लास्टिक कटोरी गिलास, चम्मच के साथ 1 किग्रा। पॉलीथिन जब्त की गई। इस दौरान 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अतिक्रमण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान अनाधिकृत रुप से रोड पर खड़ी 42 ठेल-ढकेल हटाने के साथ मलबा मटेरियल के साथ 31 हजार का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 1 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।