आगरा। नगला आम बौद्ध, डौकी निवासी किरन देवी 40 पत्नी भोलाराम को बुधवार को लोकहितम हॉस्पिटल यमुना पार में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम को ऑपरेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया, परिजन का आरोप है कि उन्हें मिलने नहीं दिया। सुबह आठ बजे मौत हो गई। भोलाराम ने बताया कि एक साल से पेट में दर्द की समस्या थी, ग्रेश हास्पिटल, शहीद नगर में छह महीने पहले ऑपरेशन कराया था। इसके बाद भी दर्द ठीक नहीं हुआ, यहां हॉस्पिटल में भर्ती करने पर बताया कि ऑपरेशन ठीक नहीं हुआ है। 50 हजार रुपए जमा करा लिए।

पुलिस ने पहुंच कराया शांत
ऑपरेशन के बाद बताया कि पूर्व में हुए ऑपरेशन में पट्टी और कॉटन छोड़ दी थी, उन्हें निकाल दिया है। इसी से दर्द हो रहा था। मगर, मरीज से मिलने नहीं दिया। दवाएं मंगाते रहे। तीमारदारों के हंगामा करने पर पुलिस पहुंच गई। परिजन को समझा बुझाकर शांत करा दिया। हॉस्पिटल संचालक सौरभ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


दलाल के माध्यम से मरीज हो रहे भर्ती
डौकी के रहने वाले मरीज को यमुना पार में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। जबकि, डौकी के पास शमसाबाद रोड, फतेहाबाद रोड सहित शहीद नगर में तमाम हॉस्पिटल हैं। यमुना पार के अस्पतालों में दलाल मरीज को भर्ती करा रहे हैं। इसके लिए दलालों को कमीशन मिल रहा है।


लोकहितम और ग्रेश हास्पिटल की जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ। नंदन ङ्क्षसह, प्रभारी हास्पिटल पंजीकरण