आगरा। श्री पारस हॉस्पिटल के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने हॉस्पिटल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 302 जोड़ने की मांग उठाई है।

धारा 302 में दर्ज हो मुकदमा

आप के वरिष्ठ नेता कपिल बाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने श्री पारस हॉस्पिटल व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कपिल बाजपेयी ने कहना कि जब लोग ¨जदगी की जंग लड़ रहे थे, उस दौरान पारस हॉस्पिटल के संचालक डा। अ¨रजय जैन ने बिना सोचे समझे मरीजों पर प्रयोग किया। जानबूझ कर मरीजों को मौत के मुंह में धकेल दिया। इसके बाद भी प्रशासन ने उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। उन्होंने डॉ। अ¨रजय जैन के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने और मरीजों के परिजन को इलाज की धनराशि वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान रामसेवक ढाकरे, भूपेन चौधरी, सुनहरी लाल धारिया, बने सिंह पहलवान, नूर मोहम्मद, रमजान अब्बास, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने किया कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

आगरा। मौत की माक ड्रिल के मामले में गुरुवार शाम कांग्रेस ने श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ। अ¨रजय जैन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता रुके नहीं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर नारेबाजी की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेसी शाम छह बजे भगवान टाकीज चौराहा पर एकत्र हुए और वहां से कैंडल मार्च करते हुए श्री पारस अस्पताल पहुंचे। प्रदेश सचिव अमित सिंह, डा। मधुरिमा शर्मा, दीपक शर्मा, हेमंत चाहर, बुरहान शम्सी, विलाल अहमद, अपूर्व शर्मा, सतीश सिकरवार, मान्या शर्मा, डा। राशि चौधरी, गीता सिंह, तरुण सागर, सत्येंद्र दीक्षित, नितिन प्रताप आदि शामिल रहे।

जिला कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी ने इस प्रकरण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजकर अस्पताल संचालक डॉ। अ¨रजय जैन के खिलाफ कार्रवाई को रिटायर्ड जज या मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि यदि 48 घंटे में मांग नहीं मानी जाएगी तो पार्टी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी।