आगरा(ब्यूरो)। जी-20 देशों के डेलीगेट्स की विजिट भव्य हो ये हम सबकी जिम्मेदारी है। गुरुवार को कलक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू डीएम नवनीत सिंह चहल ने बातें कहीं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बतया कि जी-20 देशों के डेलीगेट्स की विजिट यूपी के चार शहरों में प्रस्तावित है। इसमें आगरा, लखनऊ, बनारस व ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। इसमें सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल की विजिट आगरा में होगी। हम सबका उत्तर दायित्व है कि विजिट को अच्छा बनाया जाए। जी-20 देशों के डेलीगेट्स की विजिट के लिए थीम 'महिला सशक्तिकरणÓ है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से कॉन्फ्रेंस का आयोजन कराया जाएगा। शहर का एक चौराहा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर विकसित किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए जो पेंटिंग कार्य कराया जा रहा है, उसमें भी नारी सशक्तिकरण का विषय शामिल है।

ये एजेंसियां करा रहीं कार्य
- यूपी मेट्रो
- आगरा विकास प्राधिकरण
- पीडब्ल्यूडी
- नगर निगम
- एएसआई
- कैंटोनमेंट
- रेलवे
- सिविल सोसाइटी
- एनजीओ


प्रदेश में यहां जी-20 देशों की विजिट
- आगरा
- लखनऊ
- वाराणसी
- गे्रटर नोएडा

आगरा किला भी देखेंगे मेहमान
जी-20 देशों का डेलीगेशन आगरा किला का भी भ्रमण करेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले आगरा किला विजिट में शामिल नहीं था। इसे हाल ही में शामिल किया गया है। बता दें पहले एत्माद्दौला और ताजमहल पर मेहमानों की विजिट प्रस्तावित थी। विजिट के दौरान स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

सौंदर्यीकरण से छेड़छाड़ न करें असामाजिक तत्व
विजिट के समापन के बाद भी शहर में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्य स्थाई रहें, इसको लेकर प्रशासन गंभीर है। शहर में सौंदर्यीकरण कार्यों से अगर कोई असामाजिकतत्व छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्यों से छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

हर फील्ड के एक्सपट्र्स की ली जा रही राय
डीएम ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए हर फील्ड के एक्सपट्र्स की राय ली जा रही है। फूल लगाने से लेकर पेंटिंग तक का एक्सपट्र्स की राय के अनुसार ही चल रहा है। हर कार्य परमानेंट नेचर का कराया जा रहा है। बैठक में नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी चांद मियां समेत सभी मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

शहर के 30 चौराहों का हो रहा सौंदर्यीकरण
जिलाधिकारी ने बताया कि माल रोड समेत शहर के सभी मार्गों पर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। शहर में करीब 30 चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

कमिश्नर को दी गई प्रजेंटेशन
कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कमिश्नर सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे की तैयारियों के लिए बैठक संपन्न हुई। इसमें अब तक हो चुके कार्यों की प्रोजेक्टर द्वारा प्रजेंटेंशन दिया गया। शेष बचे कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए समय से पूर्ण कराने के संंबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद जी-20 डेलीगेट्स के लिए प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता को देखा। वर्टिकल गार्डन, मेट्रो क्षेत्र, मेट्रो यार्ड में शीघ्र चित्रकारी, रंगाई-पुताई, खाली प्लॉटों का प्लांटेशन द्वारा सौंदर्यीकरण तथा फूल सैयद चौराहे के पास बाउंड्रीवॉल शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, उप निदेशक उद्यान कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।

चौराहों को गोद लेंगे व्यापारी
आगरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जी-20 प्रतिनिधिमंडल की विजिट को लेकर व्यवसायिक व सामाजिक संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। इसमें विभिन्न संगठनों द्वारा स्वैच्छिक रूप से 30 चौराहों को विकास व सौंदर्यीकरण कराने हेतु तीन वर्ष से अधिक समय के लिए गोद लिया गया। जिसका चौराहा सबसे अच्छा होगा, उसको प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

इन संस्थाओं ने ये चौराहा गोद लिया
संस्था चौराहा
- शिवालय स्कूल सेंट जॉन्स चौराहा
- रेनबो हॉस्पिटल प्रतापपुरा व गुरुद्वारा गुरु का ताल
- क्रमसन वल्र्ड स्कूल करियप्पा व फूल सय्यद
- राजीव अग्रवाल इंद्रा गांधी सर्कल मॉल रोड चौराहा
- मोहम्मद सुहैल ने होटल ट्राइडेंट चौराहा
- केशव अग्रवाल श्रीराम चौक
- तनमय अग्रवाल होटल ताजव्यू चौराहा
- पुष्पांजलि सुनारी चौराहा बिचपुरी रोड व अग्रसेन चौक मदिरा कटरा
- अतुल जनरेटर वाटरवक्र्स व रामबाग चौराहा
- जसवीर सिंह हनुमान मंदिर खंदारी चौक
- विशाल मित्तल सुल्तान गंज की पुलिया
- अतुल खरे होटल लॉरिज गेट नंबर 01
- आरएस मल्होत्रा सुभाष पार्क चौराहा
- मान सिंह नालबंद
- होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा क्रॉसिंग चौराहा
-