फिरोजाबाद(ब्यूरो)। बड़ी संख्या में भाजपाई उनके आवास एटा रोड पर पहुंचे और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। ज्ञात रहे अब तक रहे जिलाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था सभी को यह आभाष तो था कि जनपद को नया जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि लम्बी प्रतीक्षा के बाद पार्टी ने नये जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा व उनकी टीम के साथ ही सुशील पोनियां, अजीत जुरैल, लोकेन्द्र सिंह पोनियां, डॉ। गौतम सिंह नौहवार, भवानी सिंह, सरदार मनमिंदर सिंह, हेमंत पोनियां, हनी जादौन सभासद, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, तेजवीर सिंह, शिवशंकर शर्मा, अन्नत प्रताप सिंह, हेमन्त पौनिया, प्रदीप जैन 'टाइगरÓ, विवेक पाराशर, पवन चक, सुशील चक आदि प्रमुख रहे।

विभिन्न पदों पर रहे हैं नए जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह लम्बे समय से संघ व भाजपा से जुड़े रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बृजक्षेत्र मंत्री रहे। वे वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में आये। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक प्रचारक का भी दायित्व निभाया फिर वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रीय हो गये। दो बार वे युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे बृजक्षेत्र के महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। वे स्थायी मूल निवासी गांव हुसैनपुर ब्लॉक नारखी के निवासी है। हालांकि कई वर्ष से नगर के एटारोड पर परिवार सहित निवास भी कर रहे हैं।

जनपद की टीम में सभी वर्गों का होगा प्रतिनिधित्व: उदय
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वे पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही जो लोग किसी कारण से निष्क्रीय हो गये हैं उनको सक्रीय किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि जिला की जो कमेटी बने उसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो इसका पार्टी को लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके।