- अखिलेश और शिवपाल में कौन सही, फैसला पार्टी करेगी

- गोवर्धन में पेयजल टंकी, मार्ग और गोशाला का किया उद्घाटन

मथुरा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने भी सपा में मचे घमासान में बाहरी व्यक्ति पर जमकर तंज कसे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए अमर सिंह पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि चोर पकड़ा गया है। अंबानी और अमिताभच्बच्चन के साथ जो कुछ हुआ, उसे कैसे भूला जा सकता है। उनका तो यही इतिहास रहा है। अखिलेश और शिवपाल में छिड़ी जंग पर बोले कि कौन सही है, इसका फैसला पार्टी करेगी। वैसे यह बड़ों की लड़ाई है। वह तो छोटे से कार्यकर्ता हैं।

नगर विकास मंत्री आजम खान शुक्रवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य अद्योक्षजानंद के आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बनी पेयजल टंकी और बिल्छुआ कुंड को जाने वाले मार्ग का लोकार्पण किया। बाद में राधाकुंड मार्ग स्थित गोवर्धन गोशाला का भी लोकार्पण किया.इस मौके पर आजम ने सपा से अमर सिंह को निकालने के सवाल पर कहा कि बेइज्जती उनकी होती है, जिनकी इज्जत होती है। इज्जत सड़क पर पड़ी मिल जाए तो इज्जत नहीं होती, इसके लिए पूरा जीवन चाहिए। बोले कि हमारे पीछे इतने कुत्ते भोंक रहे हैं कि अगर उनको भगाने में लग गए तो पूरा जीवन निकल जाएगा। गंगा, गाय, पहाड़, नदी, चांद, सितारे ये सब अल्लाह की पहचान हैं। इन्हें मैं कैसे भूल सकता हूं। हमारी मस्जिद टूटे, मंदिर बने। बेहतर हो कि प्यार मोहब्बत के इस देश में सबका सम्मान हो।

उन्होंने याद दिलाया कि बसपा नेता कांशीराम ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का फैसला हमारे हाथ में हो तो उस जगह शौचालय बनवा देंगे। इन बातों से देश खुश नहीं होता। लोग खुश नहीं होतच्। अच्छा इतिहास नहीं बनता। प्रदेश की गद्दी पर बैठी महिला ने हम कमजोर लोगों के लिए नाम लेकर कहा कि मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए भाजपा को वोट दो। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि जिनकी जितनी संख्या भारी, उतनी उनकी हिस्सेदारी।