आगरा(ब्यूरो)। Delhi Flood Alert:आम दिनों में जलसंकट से जूझती यमुना बारिश के दिनों में एक बार फिर से कल-कल करती नजर आती है। बारिश के कारण बनने वाले जल दबाव से ताजेवाला बैराज हरियाणा से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी ओखला बैराज नोएडा तक डेढ़ से दो दिन, गोकुल बैराज, मथुरा आने तक तीन से चार दिन और आगरा आने में चार से पांच दिन लेता है। ङ्क्षसचाई विभाग ने 14 जुलाई तक पानी आगरा आने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही किनारे पर रहने वालों को सतर्क करने, आवश्यक होगा तो पलायन करने के लिए भी कहा जाएगा।

आसपास रहने वाले रहें अलर्ट
स्थानीय यमुना में आते-आते 45 से 60 हजार क्यूसेक पानी रहने का आंकलन किया जा रहा है। ऐसे में जलस्तर लो फ्लड लेवल से दो फीट नीचे रहने का अनुमान है, जिससे खतरा नहीं जताया जा रहा है। गत वर्ष 70 हजार क्यूसेक यमुना से पास हुआ था, जिस कारण वाटर वक्र्स पर यमुना जलस्तर 493.6 फीट अधिकतम जलस्तर रहा था। ङ्क्षसचाई विभाग के एक्सईएन शरद सौरभ गिरी ने बताया कि यमुना से दूरी बनाने, और यमुना मेें नहाने न जाएं। इसके लिए पहले ही सतर्क किया गया है। अब किनारे पर रहने वालों को मुनादी करवाकर सतर्क किया जाएगा। विभागीय कर्मचारी नियमित जलस्तर पर नजर रखेंगे।


यमुना से दूरी बनाने, यमुना मेें स्विमिंग को नहीं जाने के लिए सर्तक किया गया है। अब किनारे पर रहने वालों को मुनादी करवाकर सतर्क किया जाएगा। विभागीय कर्मचारी नियमित जलस्तर पर नजर रखेंगे।
शरद सौरभ गिरी, एक्सईएन, ङ्क्षसचाई विभाग

हफ्तेभर तक बारिश के लिए रहें तैयार

आगरा। शहर में हफ्तेभर बारिश का मौसम रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 16 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 13 और 14 जुलाई को हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य दिनों में एक से दो स्पेल में बारिश की संभावना जताई गई है।


डेट मिनिमम टेम्प्रेचर मैक्सिमम टेम्प्रेचर फोरकास्ट
11 जुलाई 27 33 एक से दो स्पेल में बारिश
12 जुलाई 28 34 एक से दो स्पेल में बारिश
13 जुलाई 26 31 हैवी रेन
14 जुलाई 26 33 एक से दो स्पेल में बारिश
15 जुलाई 27 33 बारिश की संभावना
16 जुलाई 26 31 बारिश की संभावना