शाम को एक घंटा पहले फ्लाईट होगी रवाना

दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाईट 30 सितंबर तक रहेगी कैंसिल

ALLAHABAD:

अगर आप फ्लाईट से दिल्ली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार शिड्यूल जरूर चेक कर लें, क्योंकि 30 सितंबर तक दिल्ली जाने के लिए केवल शाम की फ्लाईट है। सुबह की फ्लाईट का कैंसिलेशन एयर इंडिया ने बढ़ा दिया है। अब ये फ्लाईट 30 सितंबर तक कैंसिल रहेगी। वहीं शाम की फ्लाईट का टाईम भी कुछ दिनों के लिए चेंज हुआ है।

55 मिनट पहले रवानगी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिसर्स की मानें तो मंगलवार से एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाईट 9604 का समय थोड़ा बदल दिया गया है। अभी तक दिल्ली की फ्लाईट बम्हरौली एयरपोर्ट से 5.40 बजे रवाना होती थी। लेकिन मंगलवार को दिल्ली की फ्लाईट 55 मिनट पहले यानी 4.55 बजे रवाना हुई। यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए की गई है। एयर इंडिया की दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट अभी तक यहां शाम 5.10 बजे आती थी और आधा घंटा बाद 5.40 बजे उड़ान भरती थी। शाम 7.30 बजे दिल्ली पहुंच जाती थी। लेकिन अब फ्लाईट 4.25 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। आधे घंटे के ठहराव के बाद शाम 4.55 बजे फ्लाइट बम्हरौली से उड़ान भरेगी और 6.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।