-इंटरमीडिएट के 75.55 प्रतिशत छात्रों के हाथ लगी सफलता, यूपी बोर्ड के 92.31 प्रतिशत छात्र हुए थे सफल

-लखनऊ की कृति सप्रा बनीं इलाहाबाद रीजन की टॉपर, इलाहाबाद के टॉपर बने महर्षि पतंजलि के सचिन मिश्रा

-सफलता में लड़कियों ने लड़कों को 13 फीसदी से पछाड़ा

ALLAHABAD: गनीमत है कि लड़कियों की परफारमेंस शानदार थी। नहीं तो इलाहाबाद रीजन के रिजल्ट का औसत और नीचे चला जाता। बुधवार को घोषित रिजल्ट में इलाहाबाद रीजन के 75.55 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 83.69 रहा तो लड़के 70.55 पर अटक गए। इलाहाबाद रीजन में लखनऊ के मणिपाल पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट कृति सप्रा ने 98.2 परसेंट मॉ‌र्क्स हासिल करके टॉप किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के 55 जिलों का रिजल्ट समाहित है। बाकी का रिजल्ट गुरुवार को उत्तराखंड जोन के साथ घोषित होगा। वैसे सीबीएसई का यह रिजल्ट रविवार को घोषित यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट से काफी नीचे है। यूपी बोर्ड ने 92.31 फीसदी छात्रों को सफल घोषित किया था।

87612 स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस बार इलाहाबाद रीजन के कुल 599 स्कूलों से 87612 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। कुल 180 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। परीक्षा में शामिल होने वालों में 59194 लड़के व 28418 लड़कियां थीं। इस बार के रिजल्ट में पास स्टूडेंट्स के परसेंटेज में करीब आठ परसेंट का इजाफा हुआ है।

इलाहाबाद के 79.46म्% छात्र सफल

इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट के कुल 79.ब्म् परसेंट छात्र सफल हुए हैं। इलाहाबाद रीजन के सचिव पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार इलाहाबाद से क्ख्वीं की परीक्षा में कुल ब्0 स्कूलों के म्ब्8ब् स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साढ़े छह हजार स्टूडेंट्स के लिए डिस्ट्रिक्ट में कुल क्फ् सेंटर्स पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। ब्फ्म्ख् लड़कों व ख्क्ख्ख् लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7भ्.ब्क् परसेंट लड़के व 8म्.9ब् परसेंट लड़कियां सफल रहीं।

इलाहाबाद रीजन के टॉप थ्री

कृति सप्रा ब्9क् मनिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ

सना जमाल ब्88 सनबीम पब्लिक स्कूल लंका वाराणसी

आदित्य प्रकाश ब्88 सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र

रित्विक दास ब्88 आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ

वेदिका गुप्ता ब्88 दिल्ली पब्लिक स्कूल बिठूर रोड कानपुर

विकास सोलंकी ब्88 दिल्ली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम आगरा

रविदत्त यादव ब्87 जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा

अक्षिता खन्ना ब्87 स्टडी हॉल गोमती नगर लखनऊ

ओन्द्रिला बारिक ब्87 द अवध स्कूल गोमती नगर लखनऊ

शुभी अग्रवाल ब्87 लोयोला पब्लिक स्कूल गोमती नगर लखनऊ

शुभम श्रीवास्तव ब्87 सेंट मिशेल कांवेंट स्कूल गोंडा

अर्पित गुप्ता ब्87 किड्स कॉर्नर स्कूल फिरोजाबाद