प्रयागराज (ब्‍यूरो)। करेली दुर्गा पूजा पार्क में भगवान चित्रगुप्ता पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुशील सिंन्हा ने भगवान का पूजन कर बच्चों और बुजुर्गों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हिदुओं के प्रमुख देवता हैं, वेदों और पुराणों के अनुसार श्री धर्मराज के दरबार में चित्रगुप्त मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम में करेली के निवासियों ने बढ़- चढ़कर के हिस्सा लिया है। लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर व कलम दवात की पूजा कर सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, स्मृति श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, एच एन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।