तीन साल में 33 पार्षदों ने सदन में नहीं उठाया एक भी सवाल

लीडरशिप की कमी का इनके वार्ड को भुगतना पड़ा खामियाजा

balaji.kesharwani@inext.co.in

ALLAHABAD: सामने स्मार्ट सिटी का भविष्य है। हर शहरी सुनहरे सपनों में डूबा है। उम्मीद बंधी है कि उसका मोहल्ला भी चमक उठेगा। वार्ड पार्षद इस उम्मीद की बुनियाद में हैं। लेकिन 80 वार्ड वाले इलाहाबाद शहर के 33 वार्डो के पार्षद मोहल्ले के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरने में लगे हैं। वार्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदन में भेजे गए इन पार्षदों ने तीन साल के कार्यकाल में सदन में एक बार भी मुंह नहीं खोला। नतीजा यह कि इनके वार्डो में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

24 बार हुई सदन की कार्रवाई

वर्ष 2012 में नगर निगम का चुनाव होने के बाद सिटी के 80 वार्डो के पार्षद चयनित किए गए। 8 अगस्त 2012 को सदन की पहली मीटिंग में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। वहीं एक बार सदन की बैठक स्थगित करनी पड़ी। इस प्रकार 2012 से लेकर जुलाई 2015 तक 22 बार विकास कार्यो और निर्धारित एजेंडों पर सदन में चर्चा हुई। लेकिन ये पार्षद खामोश ही रहे।

इन पार्षदों ने नहीं तोड़ी चुप्पी

वार्ड एरिया पार्षद

1. सुलेमसराय रंजिता

2. सादियाबाद मकसूद आलम

4. राजापुर हिमांशु

7. ईश्वर सरन आश्रम- इरशाद अहमद सिद्दीकी

9. शिवकुटी कृष्ण मुरारी यादव

10. सिविल लाइन- अमित सिंह

11. काजीपुर राजेश्वरी

12. मलाकराज बबलू सोनकर

13. हरवारा सजला देवी

15. हिम्मतगंज बबली सोनकर

17. न्याय मार्ग क्षेत्र- आनंद सोनकर

18. इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र- चंद्रशेखर

21. फाफामऊ रिंकी यादव

22. नया कटरा जया गुप्ता

28. विश्वविद्यालय क्षेत्र- आनंद किशोर गुप्ता

30. तेलियरगंज सुनीता यादव

31. मेडिकल कॉलेज उर्मिला सिंह

33. चकिया जहांआरा

34. मिन्हाजपुर तसलीमउद्दीन

36. जहांगीराबाद जुनैद अहमद

38. कर्नलगंज बबिता घिल्डियाल

39. मेंहदौरी प्रभावती

42. चकदोंदी मेराजउद्दीन

45. सिविल लाइंस क्षेत्र- नीलम रावत

46. चक भटाई दिलीप

47. आजाद स्क्वायर पुलकित यादव

52. करैलाबाग परवीन बेगम

57. सरांयगढ़ी रजिया बेगम

65. दरियाबाद 1 अर्शिया मुस्लिम

70. तुलसीपुर वसीम अहमद

74. बहादुरगंज मो। सादिक

76. करैली सबनम बेगम

78. अटाला अजरा बानो

इन पार्षदों ने बुलंद की आवाज

वार्ड एरिया पार्षद सदन

25. भारद्वाजपुरम शिवसेवक सिंह 18

54. सलोरी राजू शुक्ला 18

64. पूरा मनोहरदास अतहर रजा 18

71. नारायण नगर नेम कुमार यादव 17

40. बेनीगंज राजेश कुशवाहा 16

35. ओमप्रकाश नगर चंद्रभूषण सिंह 15

27. म्योराबाद पुष्पा कुशवाहा 14

32. गंगा नगर भोला तिवारी 14

77. बक्सी बाजार निजामुद्दीन 14

23. कृष्णा नगर गणेश केसरवानी 13

26. गोविंदपुर गिरधारी सिंह 13

37. बाघम्बरी हाउसिंग विनय मिश्रा 13

55. चौखंडी रमेश मिश्रा 12

66. मोहत्सिमगंज कुसुमलता गुप्ता 11

41. नई बस्ती किरन जायसवाल 11

43. कटरा सोनिका अग्रवाल 11

79. अतरसुईया गिरीशंकर प्रभाकर 11

24. मधवापुर दिनेश कुमार गुप्ता 10

58. दरियाबाद 2 सुशील कुमार 10

75. मीरगंज सत्येंद्र कुमार 10

कभी कभार ही बोले

वार्ड नंबर एरिया पार्षद सदन

56. बक्सी खुर्द सुमन 1

60. मुट्ठीगंज-1 दिनेश यादव 1

8 नीम सरांय अभय यादव 1

29. टीपी नगर आशा तिवारी 2

44. पूरा पड़ाइन राजू निषाद 3

48. चांदपुर सलोरी अश्वनी पांडेय 3

49. प्रीतमनगर आनंद 3

19. मुंडेरा सत्यजीत गौतम 4

3 जयंतीपुर गोमती देवी 6

5 ममफोर्डगंज रमा दीक्षित 5

14. एलनगंज लाज सोनकर 5

20. झूलेलाल नगर विजय कुमार 6

50. चक रघुनाथ विनय जायसवाल 6

51. कटघर सतीश केसरवानी 4

53. अलोपीबाग प्रेमलता गुप्ता 7

59. दारागंज राजेश निषाद 8

61. खलासी लाइन अकीलुर्रहमान 8

62. मीरापुर संजय गुप्ता 6

63. शाहगंज जफर खान 6

67. रामबाग आभा द्विवेदी 9

68. मुट्ठीगंज 2 नीरज गुप्ता 6

69. सदियापुर नंदलाल निषाद 2

72. सुल्तानपुर भावा सुधीर कुमार 1

73. मालवीय नगर विद्या द्विवेदी 3

80. दायराशाह अजमल अनीस अहमद 4

---------

फैक्ट फाइल

- तीन साल में 33 पार्षदों ने नहीं किया कोई सवाल

- 25 पार्षदों ने चार-पांच सदन में ही पूछे सवाल

- 20 पार्षदों ने दमदारी से उठाई अपनी आवाज

जो बोले उन्होंने किया बदलाव

- 2012 में पार्षद अतहर रजा लाडले ने नगर निगम अधिनियम के अनुसार 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित मकानों को गृहकर से मुक्त करने की बात रखी थी। जिसे सदन में मंजूरी मिल गई थी। बाद में प्रस्ताव लागू कर दिया गया।

- 25 मई को सदन में पार्षद रमेश मिश्र ने अपने वार्ड की सीवर की समस्या उठाई। अगले ही दिन नगर निगम की टीम इलाके में पहुंची थी और समस्या दूर की गई।

- नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2015-16 से पुराने भवनों पर छूट समाप्त करने की घोषणा की थी। जिसका 19 अप्रैल के सदन में पार्षद निजामउद्दीन ने विरोध किया था। कहा था कि पुराने भवनों पर छूट दिए जाने की समयावधि निर्धारित करना उचित नहीं है। यदि कोई भवन स्वामी अपने भवन की प्राचीनता के सम्बंध में जब भी प्रार्थना या शपथ पत्र दे, तो उसे छूट दी जाए। निजामउद्दीन के इस प्रस्ताव पर सदन में सर्व सम्मति से ये आदेश पारित हुआ कि यदि कोई भवन स्वामी अपने भवन की प्राचीनता के सम्बंध में जब भी प्रार्थना पत्र देगा, उसे नियमानुसार छूट दी जाएगी।