हाईकोर्ट के 150 वें स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन

<हाईकोर्ट के क्भ्0 वें स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ। डीवाई चंद्रचूड ने कहा कि कर्मचारी न्यायिक परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वह हाईकोर्ट की आधारशिला हैं। उन्होंने इस समारोह के लिए जितने समर्पण से काम किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

अथक प्रयास की सराहना

हाईकोर्ट के डेढ़ सौवें साल पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में सोमवार को कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य न्यायमूर्ति ने कहा कि हाईकोर्ट के आधुनिकीकरण में कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया है। ब्7 डिग्री सेल्शियस की गरमी में भी उन्होंने डिजिटाइजेशन के लिए काम किया। यह उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को हाईकोर्ट के लोगो के साथ एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। उच्च न्यायालय अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उन्होंने मंच पर ही स्मृति चिह्न दिया। समारोह में न्यायमूर्ति वीके शुक्ल, न्यायमूर्ति अरुण टंडन, न्यायमूर्ति विजय नाथ, न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल, न्यायमूर्ति एसके गुप्ता, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उच्च न्यायालय अधिकारी संघ के महासचिव आरबी त्यागी ने अतिथियों का आभार जताया।

मांगा समकक्षता का उपहार

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के पूर्व महासचिव बृजेश शुक्ल ने डेढ़ सौवें साल पर हाईकोर्ट कर्मियों के लिए सचिवालय कर्मियों से समकक्षता का उपहार मांगा है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश नसीरुल्लाह बेग ने वेतन व अन्य सेवा शर्तो के संबंध में इसके लिए शासन को पत्र भेजा था। इस पर राज्यपाल का अनुमोदन भी हो चुका है।