- गुरुद्वारा सदियापुर में धूमधाम से मना श्री गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: श्री गुरुनानक गुरुद्वारा सदियापुर में सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के 550 वां प्रकाश उत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में गुरु के अनुयायी और भक्त मौजूद रहे। श्री गुरु नानक देवी जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव की शुरुआत श्री अखंड पाठ से हुई। जिसमें गुरु की महिमा का बखान करते हुए उनके बताए मार्ग पर लोगों को चलने की सीख दी गई। इसके बाद निशान साहिब की सेवा का आयोजन हुआ। सुबह साढ़े दस बजे कथा एंव कीर्तन रागी जत्था भाई सुखवीर सिंह गुरुद्वारा दुखनिवारन पटियाला वाले, भाई हरविंदर सिंह गुरुद्वारा अलोपीबाग, ज्ञानी किशन सिंह गुरुद्वारा पक्की संगत, ज्ञानी जसप्रीत सिंह गुरुद्वारा मीरापुर सदियापुर के बच्चों ने सबद कीर्तन किया।

कैबिनेट मंत्री ने टेका मत्था

प्रदेश के नागरिक उड्यन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों की संख्या में सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु का प्रसाद चखा। इस मौके पर देर शाम तक प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।