मार्गदर्शन संस्था एवं विधि विभाग इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2017 की शुरुआत

<मार्गदर्शन संस्था एवं विधि विभाग इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल यूथ पार्लियामेंट ख्0क्7 की शुरुआत

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: मार्गदर्शन संस्था एवं विधि विभाग इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में सैटरडे से दो दिवसीय नेशनल यूथ पार्लियामेंट की शुरुआत हुई। इसका आरंभ प्रो। आरके चौबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया। तत्पश्चात विधि छात्र कात्यायनी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रो। आरके चौबे ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। युवाओं की सार्थक एवं सृजनात्मक ऊर्जा का समुचित उपयोग ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। संविधान में संशोधन कर संसद अपने समय की आवश्यकता को चिन्हित करती है। विधायिका और न्यायपालिका का टकराव भी होता रहता है पर अंतत: यह भी संवैधानिक व्यवस्था के तहत एक स्वस्थ सोच का ही निर्माण करती है।

दोनों राष्ट्र की आवश्यकता

डॉ। अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में स्वस्थ विचार पैदा करते हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझने की समझ पैदा करते हैं। संचालन कर रहे समन्वयक डॉ। श्लेष गौतम ने कहा कि युवा और संसद दोनों ही राष्ट्र की आवश्यकता हैं और दोनों का ही भारत के विकास में अतुलनीय योगदान है।

नेताओं के कार्टून ने लुभाया

कृष्णम पाण्डेय, प्रज्ञा, शुचिता, सुयश अग्रवाल, कार्तिकेय मिश्रा, उदिता ने प्रो। आरके चौबे, डॉ। अभिषेक कुमार, डॉ। श्लेष गौतम, विजयलक्ष्मी सिंह को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रो। चौबे ने मॉडल संसद का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट आदि राज्यों के प्रदेश और देश के नामी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व विद्यालयों से आये छात्रों ने भागीदारी की। इस दौरान परिसर में राजनेताओं के कार्टून और मॉडल संसद सबको लुभाते रहे। धन्यवाद ज्ञापन लॉ स्टूडेंट प्रज्ञा ने किया।