- लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा

- अमानवीय हरकत के बाद लूट ले गए जेवरात

KAUSHAMBI (4 July, JNN): पश्चिम शरीरा क्षेत्र के बरौली गांव लूट के विरोध पर महिला को अमानवीय सजा मिली। शुक्रवार की भोर लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा। इसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए उसके बाल काट लिए। घटना के वक्त घर में अकेली महिला इस अमानवीय हरकत से सहम गई। बदमाश घर से हजारों की ज्वैलरी लूट ले गए।

रिलेशन में गया था पति

बरौली निवासी आशीष गुरुवार की शाम परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गोराजू गांव गया हुआ था। घर पर उसकी पत्‍‌नी रेखा अकेली थी। खाना खाने के बाद वह सो गई और शुक्रवार की भोर करीब चार बजे शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इस बीच मौका पाकर उसके घर में बदमाश घुस गए। वापस लौट कर आई और दरवाजा खुला देखा तो होश उड़ गए। रेखा अंदर गई तो तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। रेखा का आरोप है कि बदमाशों ने उसके बाल भी काट लिए।

लूट ले गए ज्वैलरी

लुटेरों ने करीब पचास हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और भाग निकले। किसी तरह बंधक बनी रेखा ने अपने आपको छुड़ाया और शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।