क्लाइमेट चेंज के कारणों की बताई गई पूरी जानकारी

पहले दिन विज्ञान प्रदर्शनी देखने के लिए उमड़ी भीड़

ALLAHABAD: विज्ञान का खजाना और क्लाइमेट चेंज से संबंधित सारी जानकारी समेट कर निकली साइंस एक्सप्रेस सोमवार को रामबाग सिटी स्टेशन पहुंची। पहले दिन ही साइंस एक्सप्रेस देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो ने विज्ञान के बारे में तैयार की गई डिजिटल जानकारी हासिल की।

कम्यूनिकेटर्स देंगे पूरी जानकारी

विक्रम ए साराभाई कम्यूनिटी साइंस सेंटर की टीम के साइंस कम्यूनिकेटर्स ट्रेन के साथ-साथ यात्रा कर रहे हैं। जो लोगों को प्रदर्शनी की पूरी जानकारी दे रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, धरती के संतुलन को बनाए रखने, अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन समझौता बातचीत, जीव मंडल व प्राकृतिक रक्षा, विज्ञान व औद्योगिक, जीवन व रोजी रोटी के लिए जंगल, प्राकृतिक साधन, नवीनीकरण ऊर्जा, अच्छा जलप्रबंधन, आदि विषयों की जानकारी दी गई है।

बच्चों ने खेला गेम

साइंस एक्सप्रेस में एक कोच बच्चों के लिए किड्स फन जोन के रूप में सुरक्षित किया गया है। जहां छोटे-छोटे बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को कई बच्चों ने फन जोन का आनंद लिया। खेल-खेल में बच्चों को बताया गया कि वे टीवी पर जिस कार्टून शो को देखते हैं वो चलते-फिरते नहीं बल्कि टेक्निक की देन है। बच्चों को एक गुब्बारा फुलाकर दिया गया। फिर उसमें एक पिन लगाया गया। लेकिन गुब्बारा नहीं फुटा। दूसरे बच्चे ने पिन लगाया तो गुब्बारा फट गया। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण बताया गया।

बाक्स

24 तक सिटी स्टेशन रहेगी ट्रेन

सोमवार को साइंस एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे तक रामबाग स्थित स्टेशन पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने साइंस एक्सप्रेस का स्वागत किया। सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर साइंस एक्सप्रेस खड़ी की गई है, जो 24 दिसंबर तक यहां रहेगी। प्रदर्शनी का समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।

दी गई ये जानकारी

भारत का 54 प्रतिशत एरिया उच्च जल संकट का सामना कर रहा है

अन्न उत्पादन की बदलती स्थिति- कृषि खतरे में।

2014 इतिहास में रहा सबसे गर्म वर्ष, एकार्डिग टू नासा

क्लाइमेट चेंज की वजह से फैल रही बीमारी- लोग हो रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, हीट स्ट्रोक, टाईफाइड आदि बीमारियों के शिकार

अनुकूलन अनिवार्य है

70 परसेंट इंडियन एग्रीकल्चर पर हैं आश्रित

स्मार्ट सिटी से उत्सर्जन में कमी कैसे करें? इसकी दी गई जानकारी

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को बताया और दर्शाया गया है कि उससे क्या होता है।

जैव संसाधनों व प्राकृति संरक्षण को उदाहरण के साथ समझाया गया है