फालोअप

-तस्लीम के पिता ने दर्ज कराई पंाच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

-सौरभ, मुकेश, सनी, राजा और वसीम बने आरोपी

<फालोअप

-तस्लीम के पिता ने दर्ज कराई पंाच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

-सौरभ, मुकेश, सनी, राजा और वसीम बने आरोपी

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: तस्लीम मर्डर केस में कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस एक स्लीपर की मदद ले रही है। पुलिस को स्पॉट पर एक स्लीपर मिला था। वहीं पर एक हाथ के पंजे का निशान बना था। ऐसे में पुलिस को शक है कि कातिल वहां से भागने के चक्कर में अपना एक स्लीपर छोड़ गया। पुलिस उस स्लीपर के बारे में सही जानकारी के लिए शक के आधार पर पकड़े गए आधा दर्जन लड़कों को स्लीपर पहना कर उसे ट्रेस करने में जुटी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह स्लीपर आखिर है किसका।

पांच के खिलाफ रिपोर्ट

वहीं तस्लीम के घर वालों ने इस मर्डर केस में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। जिसमें सनी, मुकेश, राजा, सौरभ और वसीम को आरोपी बनाया है। फैमिली मेम्बर्स का मानना है कि एक महिला के कहने पर मुकेश ने ही तस्लीम का कत्ल कराया है। सनी मोहल्ले का ही है और तस्लीम के उम्र का है। जबकि बाकी सब उससे बड़े हैं। इस मामले में शिवकुटी पुलिस ने शक के आधार पर नामजद आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ में जुटी है।

देख लिया था कुछ गलत

तस्लीम के घर वालों की माने तो उसे कुछ दिनों पहले ही धमकी मिली थी। उनकी माने तो तस्लीम ने एक शातिर बदमाश को एक युवती के साथ कुछ गलत करते हुए देख लिया था। यही देखना उसके लिए घातक हो गया। उसे डर था कि कहीं उसे मार न दिया जाए। इस बात को लेकर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने तस्लीम की हत्या की प्लानिंग रची थी। और उसे मौत की नींद सुला दिया गया।

कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी

मर्डर के आरोप में पुलिस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को पकड़ कर पूछताछ में जुटी है। लेकिन शातिर बदमाश हर बार अपनी नई स्टोरी बता रहे हैं। इस मर्डर का जो मुख्य आरोपी है वह बड़ा ही शातिर है। शुरू से ही वह पुलिस को झांसा दे रहा है। पहले तो तस्लीम के मोहल्ले में रहने वाली उस महिला से संबंध होने की बात पर ही सवाल उठाने लगा था। बाद में जब पुलिस ने उसके खिलाफ एविडेंस दिए तो कबूल किया कि कभी कभी जाता था। ऐसे में पुलिस एक-एक कड़ी जोड़ने की कोशिश में जुटी है। क्योंकि अभी तक किसी भी आरोपी ने अपना जुर्म नहीं कबूल किया है।

फ्लैश बैक

शिवकुटी शीलाखाना का रहने वाला क्ब् साल का तस्लीम बुधवार की शाम से गायब था। उसके पिता रसीद खान उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन रात तक पता नहीं चला। गुरुवार की अर्ली मार्निग रसूलाबाद घाट के कछार एरिया में एक बच्चे की बॉडी मिलने की खबर मिली थी। ये कोई और बच्चा नहीं बल्कि तस्लीम की बॉडी थी। फैमिली मेम्बर्स ने उसकी शिनाख्त की। तस्लीम को बेरहमी से कत्ल किया गया था। उसका गर्दन रेत दिए थे और साथ ही सीने पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। इस मर्डर केस के बाद से पुलिस जांच में जुटी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने कुछ लोग शक के आधार पर पकड़े थे। शक था कि उनके फिंगर में ब्लड लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर भी उन्हीं लोगों पर तस्लीम के घर वालों ने भी मर्डर का मामला दर्ज कराया है।

बाक्स

मारो हत्यारों को

फ्राइडे को तस्लीम के घर वालों के साथ साथ स्थानीय लोग भी जमा हो गए। उन्हें पता चला कि तस्लीम की हत्या करने वाले पुलिस कस्टडी में है। फिर क्या था। दोपहर तीन बजे सैकड़ों लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए। वहां पहुंच कर जमकर हंगामा बरपा। वे आरोपियों को पकड़ कर उसे सजा देना चाहते थे। महिलाएं काफी आक्रोशित थी। दर्जनों महिलाओं ने आरोपियों को पकड़ कर उन्हें पीटना चाहा। हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामला संभाल दिया। आश्वासन दिया कि उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद माहौल शांत हुआ।