PRATAPGARH : कंधई थाना क्षेत्र के चौपई गांव में शौच को गई किशोरी को कुछ युवक जंगल की ओर घसीट ले गए। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री कक्षा आठ में पढ़ती है। वह सुबह शौच गई हुई थी। गांव के बाहर गांव का ही एक युवक उसे दबोच लिया और जंगल की ओर चला गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के गुहार पर गांव के ही कुछ लोग पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिए। पहले तो ग्रामीणों ने उसकी जमकर खबर ली। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।