प्रयागराज (ब्‍यूरो)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा हेतापट्टी में कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी, विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कल्याणी नन्द गिरि व पूर्व सांसद एवं अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल रहे। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल, गंगापार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी पप्पू और गंगापार कोषाध्यक्ष एवं संयोजक सुमित केसरवानी लालचंद केसरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट दिया।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वह निर्भीक होकर व्यापार करें। महा मण्डलेश्वर ने स्वयं को व्यापार मंडल का संरक्षक होने के दायित्व पर भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह हर पल व्यापारियों के सुख-दुख में साथ हैं। इसके पूर्व कवि सम्मेलन में आए कवियों के द्वारा एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कवि अशोक बेशर्म, आयुषी त्रिपाठी बांदा, संदीप शरारती रायबरेली, बिहारी लाल, मखदूम फूलपुरी, संदीप शाश्वत जैसे अन्य कवियों की रचनाओं को खूब सराहा गया। अध्यक्ष लालू मित्तल, राजेंद्र केसरवानी, सुमित केसरवानी ने सभी कवियों को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विपिन गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, अशोक केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष केसरवानी समाज, कृष्ण गुप्ता, बबलू जारी आदि ने एक दूसरे को गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी और सभी रात्रि भोज में शामिल हुए।