प्रयागराज (ब्‍यूरो)। विकास भवन आने वालों को दुर्गंध युक्त व बेहद गंदे यूरिनल बेसिन से परेशान नहीं होना पड़ा। बेहद गंदे व दुर्गंध से यहां आने वाले फरियादी काफी परेशान हुआ करते थे। पब्लिक की इस समस्या को 'दैनिक जागरण आईनेक्स्टÓ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर छपने के बाद विकास भवन के अधिकारियों की नजर इस तरफ गई। इसके बाद सफाई कर्मियों को अफसरों के द्वारा फटकार लगाई गई। अफसरों की डांट खाने के बाद सफाई कर्मियों के शरीर की जकड़ छूट गई। वह झाड़ू और पोछा व ब्रश आदि उठा कर सफाई में जुट गए। ग्राउंड फ्लोर से लेकर फस्ट व सेकंड फ्लोर तक के टॉयलेट और यूरिनल बेसिन को साफ करके चमका दिए। अब पूरी तरह से साफ इस यूरिनल बेसिन व टॉयलेट को देखकर लोग काफी गदगद हैं।

हर किसी को रास आई सफाई
शहर से लेकर गांव तक के तमाम लोग हर दिन अपनी-अपनी समस्या को लेकर विकास भवन आते हैं। यहां लोगों के लिए सार्वजनिक टॉयलेट और यूरिनल बेसिन की व्यवस्था है। यह व्यवस्था ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक है। हालात यह थी कि महीनों से सफाई नहीं होने के कारण यूरिनल बेसिन तक काफी गंदगी थी। गंदगी के कारण उठ रही दुर्गंध से इसका यूज करने के लिए जाने वाले फरियादियों को दिक्कत हो रही थी। लोगों की इस मूलभूत समस्या को लेकर चलाए गए अभियान में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की टीम विकास भी जा पहुंची। विकास में टॉयलेट व यूरिनल बेसिन की बदतर स्थिति के बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। प्रकाशित हुई इस समस्या की खबर को विकास भवन के अफसरों ने संज्ञान लिया।

आज आप फिर मिल गए। आज ताक टॉयलेट व यूरिनल बेसिन दोनों ही साफ मिले। सफाई की कंडीशन उस दिन से काफी अच्छी है। इसके लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट को हम धन्यवाद देते हैं।
आलोक शुक्ला, सुलेमसराय

उस वक्त काफी दुर्गंध उठ रही थी। यह समस्या कुछ दिन पूर्व दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में छपा था। हम पढ़े भी थे। बेशक खबर का ही असर है कि आज सफाई काफी अच्छी मिली।
उमाकांत सरोज, सलोरी

मैं अपने एक पर्सन कॉम से विकास भवन आया था। ग्राउंड फ्लोर पर तो नहीं फस्ट फ्लोर के यूरिनल बेसिन को यूज किया और देखा सफाई तो ठीक थी। पहले पर कोई कमेंट नहीं कर सकते।
पंकज मिश्रा, लखनऊ