- सर्वार्थसिद्धि योग, आयुष्मान योग के संयोग से भाग्य योग का महासंयोग

- 24 घंटे तक मिल रहा खरीदारी, पूजन और मांगलिक कार्य का शुभ संयोग

<- सर्वार्थसिद्धि योग, आयुष्मान योग के संयोग से भाग्य योग का महासंयोग

- ख्ब् घंटे तक मिल रहा खरीदारी, पूजन और मांगलिक कार्य का शुभ संयोग

BAREILLY:

BAREILLY:

अबूझ मुहूर्त के साथ अक्षय तृतीया इस बार जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगी। शुभ कार्यो के लिए जातकों को ख्ब् घंटे तक खरीदारी, मांगलिक कार्य, दान-पुण्य का समय मिल रहा है। साथ ही, सर्वार्थसिद्धि और भाग्य योग का महासंयोग का दिव्य योग भी बन रहा है। जो जातकों की मनोकामना पूरी करेगा। साथ ही, उनके किए गए दान पुण्य का अनंत गुना फल प्रदान करेगा। क्8 अप्रैल को अक्षय तृतीया बुधवार के दिन, कृतिका नक्षत्र, आयुष्मान योग तथा तैतिल करण की साक्षी में आ रही है।

सिद्धिदाता है संयोग

ज्योतिषाचार्य डॉ। प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि नक्षत्र गणना के मुताबिक इस बार की अक्षय तृतीया हर प्रकार की सिद्धि देने वाला रहेगा। दो योगों के महासंयोग ने दिन की शुभता को और भी बढ़ा दिया है। कहा कि इस दिन मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, शादी विवाह, बहू का प्रथम बार चौका छूना, दुकान की ओपनिंग, व्यापार का प्रारंभ करना फलदायी होता है। बताया कि इस खास दिन पर ही परशुराम भगवान का भी अवतार हुआ था, लेकिन जातकों को खरीदारी शुभ समय पर ही करें तो श्रेयस्कर रहेगा।

लक्ष्मी संग श्री विष्णु पूजन

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक अक्षय तृतीया को श्री विष्णु भगवान की पूजा माता लक्ष्मी के साथ करना चाहिए। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ और श्री सूक्त का पाठ जीवन में धन, यश, पद और प्रतिष्ठा प्रदान करता है। पूजा के लिए भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित करें और पीला वस्त्र धारण कराने के बाद घी के 9 दीपक जलाकर पूजा प्रारम्भ करें। जो लोग बीमारियों से ग्रसित हैं उनको इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से स्वास्थ्य लाभ होने की संभावना जताई है।

दान का विशेष महत्व

मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर दिया गया दान कभी नष्ट नहीं होता। गर्मी से बचने के लिए जरूरतमंदों को छाता, घट और पंखे का दान करना चाहिए। मंदिरों में वाटर कूलर लगवाने और भंडारा करवाते हुए कुछ मीठा पदार्थ जरूर खिलाएं। मंदिर में अन्न और फल का दान करें। अस्पतालों में शर्बत, जल और फल का वितरण से अनंत पुण्य प्राप्त होता है। मित्रों और विद्वानों को धार्मिक पुस्तक का दान करने से देव गुरु वृहस्पति प्रसन्न होते हैं। विद्यार्थियों को इस दिन कठिन परिश्रम का प्रतिज्ञा करना चाहिए।

मुहूर्त

अक्षय तृतीया - सुबह ब्.ब्7 से रात फ्.0फ् बजे तक

सोना, चांदी, बर्तन, जमीन, खेत, प्रॉपर्टी, मकान खरीदारी

सामान्य - सुबह 7.0फ् से 9 बजे तक

उत्तम - दोपहर क्.फ्क् से दोपहर फ्.ब्भ् तक

मध्यम - रात 8.क्ब् से रात क्0.फ्ख् बजे तक

इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदारी

सामान्य - सुबह क्क्.क्ब् से दोपहर क्.फ्क् बजे तक

उत्तम - दोपहर फ्.ब्भ् से गोधूलि बेला तक

मध्यम - रात 8.क्ब् से रात क्0.फ्ख् बजे तक

महासंयोग के साथ इस बार अक्षय तृतीया का प्रवेश हो रहा है। जो जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगी। विधि विधान से पूजन और दानपुण्य करें।

आचार्य डॉ। प्रदीप द्विवेदी, प्रदेश सचिव, ब्राह्माण अंतर्राष्ट्रीय संसद दिल्ली

वर्षो बाद ख्ब् घंटे खरीदारी और पूजन का मुहूर्त बना है। उत्तम मुहूर्त में ही सोना, चांदी या अन्य धातु और इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदना बेहद शुभ रहेगा।

पं। राजीव शर्मा, ज्योतिषाचार्य, बाला जी ज्योतिष संस्थान