-फ्राइडे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंपा, मेरठ में रह रहा था विकास

-फर्जी डॉक्यूमेंट से भर्ती के लिए आदेश गुर्जर को दिए थे 6 लाख रुपए, मास्टरमाइंड आदित्य अभी भी फरार

<-फ्राइडे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंपा, मेरठ में रह रहा था विकास

-फर्जी डॉक्यूमेंट से भर्ती के लिए आदेश गुर्जर को दिए थे म् लाख रुपए, मास्टरमाइंड आदित्य अभी भी फरार

BAREILLY: BAREILLY: फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर सेना में भर्ती होने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने फ्राइडे किया है। मेरठ के रहने वाले युवक ने म् लाख रुपए में दलाल आदेश गुर्जर से सौदा किया था। उसने बरेली के चाहबाई के फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए थे। पुलिस इस मामले में आदेश गुर्जर समेत ब् अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल चुकी है, लेकिन अभी तक मास्टरमाइंड आदित्य चौहान और गौरांग शर्मा फरार चल रहे हैं।

चाहबाई के लगाए थे फर्जी डॉक्यूमेंट

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा विकास मेरठ के रतौली सरधना का रहने वाला है। उसने बारहवीं की पढ़ाई की है। विकास ने बताया कि वह वर्ष ख्0क्फ् में बरेली में हुई सेना की भर्ती में शामिल हुआ था। भर्ती में उसने चाहबाई के एड्रेस पर फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए थे। ये डॉक्यूमेंट उसे आदेश गुर्जर ने दिए थे। आदेश ने उसे सेना में पास कराने के लिए म् लाख रुपए भी लिए थे। आदेश ने अन्य लोगों से भी म्-म् लाख रुपए भर्ती के लिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया था। एड्रेस सही न होने के चलते पुलिस भी उसे ट्रेस नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथियों के जरिए दो साल बाद उसे ट्रेस किया।

पांच आरोपी हो चुके गिरफ्तार

वर्ष ख्0क्फ् में सेना में फर्जी डॉक्यूमेंट से भर्ती का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। क्म् दिसंबर ख्0क्फ् को कर्नल सेना भर्ती परविंद्र सिंह ने जेंटर, मोहित शर्मा, विकास व अन्य के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहित और जेंटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने पिछले साल कपिल और फिर आदेश गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस पहले आदेश गुर्जर को ही मास्टरमाइंड मानकर चल रही थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद आदित्य चौहान का नाम आया था। आदित्य की गिरफ्तारी के लिए कई दबिश भी दी गई थीं लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका था।