-कैंट के ठिरिया निजावत खां में महिला से 4 युवकों ने किया गैंगरेप

-पति को नील गाय का शिकार करने के बहाने ले गए साथ, एक गिरफ्तार

BAREILLY: कैंट थाना अंतर्गत ठिरिया निजावत खां में दरिंदों ने एक महिला की अस्मत लूट ली। वेडनसडे देर रात नील गाय का शिकार करने निकले 4 युवकों ने पानी पीने के बहाने झोपड़ी में घुसकर महिला से गैंगरेप किया। इससे पहले युवक महिला के पति को शिकार करने के बहाने साथ बुलाकर ले गए थे। मौके पर एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ सिटी फोर रमन कुमार ने जांच की। महिला थाना प्रभारी ने भी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन अन्य फरार हैं।

दो-दो की संख्या में पहुंचे दरिंदे

ठिरिया निजावत खां में चांदमारी के पास महिला खेतों में झोपड़ी डालकर पति के साथ रहती है। महिला के मुताबिक देर रात ठिरिया निवासी इरफान अपने तीन साथियों के साथ आया। चारों उसके पति को जंगल में नील गाय का शिकार करने के बहाने साथ लेकर गए। महिला का आरोप है कि रात में करीब दो बजे इमरान और उसका एक साथी पानी पीने के बहाने आए और उसके साथ गैंगरेप किया और वहां से चले गए। करीब 20 मिनट बाद दो अन्य युवक आए और उन्होंने भी उसके साथ रेप किया और चले गए। सुबह जब पति वापस आया तो उसने वारदात के बारे में जानकारी दी।

पति बोला बंधक बनाकर रखा

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 8 बजे पति-पत्‍‌नी कैंट थाना पहुंचे। पति ने पुलिस को पहले बताया कि रात में ठिरिया निजावत खां इरफान, बब्लू, युसुफ और मुनाजिर आए और उसे नील गाय का शिकार करने के बहाने बुलाकर साथ ले गए। वहां पर उसे पेड़ में बांध दिया और फिर उसकी पत्‍‌नी के साथ बुरा काम किया। जब पुलिस उसे मौके पर लेकर गई तो न तो वहां पर सिर्फ एक ही युवक के पैर के निशान थे और पेड़ में भी बरसात की काई चिपकी हुई थी। इस पर पुलिस ने उससे सच बोलने के लिए कहा तो उसने रेप की सही-सही बात बता दी।

-दूसरी शादी की है महिला ने

गैंगरेप पीडि़ता अपने दूसरे पति के साथ ठिरिया के बाहर झोपड़ी डालकर रहती है। महिला का पहले पति से 8 बच्चे हैं। पहले पति से उसका एक साल पहले ही तलाक हुआ था। महिला का वर्तमान पति कैंट थाना से चोरी में भी जेल जा चुका है।

6 किलोमीटर पैदल चली पुलिस

गैंगरेप की वारदात जिस जगह पर हुई थी। वहां पर पहुंचने के लिए पुलिस को पहले ट्रैक्टर से जाना पड़ा। उसके बाद एसपी सिटी समीर सौरभ को करीब 6 किलोमीटर का पैदल सफर मौके पर आने आने में करना पड़ा। जिस जगह पर वारदात हुई थी वहां पर काफी पानी भरा हुआ था और कार का जाना मुश्किल था।

महिला से गैंगरेप की वारदात हुई है। एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

समीर सौरभ, एसपी सिटी बरेली