-सुभाषनगर से आते समय चौपुला से पहले हुई थी टक्कर

BAREILLY: सैटरडे को सुभाषनगर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात राजवीर सिंह को नशे में धुत महिलाओं ने बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख महिलाएं भागने लगी। लेकिन एक महिला स्वालेनगर निवासी नजमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। होमगार्ड का मेर्डिकल कराकर तहरीर ली गई। वहीं, सूत्रों के मुताबिक महिला थाने में ले जाने के बाद महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की है।

यह था मामला

सैटरडे दोपहर करीब 1 बजे होमगार्ड राजवीर थाने से एसएसपी के पास डाक लेकर जा रहा था। चौपुला चौराहे से गुजरते हुए साइकिल सवार होमगार्ड को स्कूटी ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दोनों महिलाएं गालियां देने लगी। जिस पर होमगार्ड ने उन्हें मना किया। तैश में आकर महिलाओं ने स्कूटी किनारे खड़ी की और उतरकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बुरी तरह पीट दिया। इसी दौरान एक महिला का कंगन होमगार्ड के सिर से लगा तो उससे खून बहने लगा। बावजूद इसके उन्होंने मारपीट बंद नहीं की। इसी बीच मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों भागने लगी। लेकिन जो महिला नशे में धुत थी वह भाग नहीं पाई और उसे हिरासत में लेकर महिला थाना ले जाया गया।