-कोतवाली और प्रेमनगर थाना पुलिस ने पकड़े गए 7 पशु तस्कर

- 3 प्रतिबंधित पशुओं के साथ करीब 5 क्विंटल मांस भी किया बरामद

>BAREILLY: जन्माष्टमी के दिन सिटी के अंदर पशु तस्करी से पुलिस में खलबली मच गई। त्योहार के दिन यदि थोड़ी भी चूक हो जाती तो शहर का माहौल बिगड़ने में देर नहीं लगती। हालांकि कोतवाली और प्रेमनगर थाना पुलिस समय रहते 7 पशु तस्करों को पकड़ लिया। जबकि पुलिस ने तीन प्रतिबंधित पशु और करीब 5 क्विंटल मांस बरामद किया है। पुलिस ने सभी पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भ्ोज दिया।

एक तस्कर भाग निकला

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आजमनगर बगिया में पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज संजय राय मौके पर पहुंचे और बांसमंडी निवासी नाजिम, आजमनगर निवासी छोटा उर्फ अजीम और अंसार हुसैन को पकड़ लिया लेकिन इसरार मियां भागने में कामयाब हो गया। पुलिस को यहां से दो प्रतिबंधित पशु और 5 क्विंटल मांस बरामद हुआ।

कार से ले जा रहे थे पशु

वहीं प्रेमनगर पुलिस ने शहर के हार्टमन पुल से 4 पशु तस्करों जफर, भूरा, मंसूरी और तस्लीम को गिरफ्तार किया है। सभी भूड़ा भोजीपुरा का रहने वाले हैं। सभी मारूती जेन कार में बीच की सीट के नीचे प्रतिबंधित पशु को छुपाकर ले जा रहे थे। तस्करों ने सुभाषनगर एरिया से पशु को लेकर जा रहे थे।