बरेली (ब्यूरो)। सर्दियों के मौसम मिलने वाला सिंघाड़ा नवम्बर माह में खूब बिकना शुरू हो जाता है। वैसे तो ये एक जलीय सब्जी है जिसे अंग्रेजी में वॉटर चेस्टनट या वाटर कैल्ट्रॉप कहा जाता है। लेकिन तकनीकी तौर पर सिंघाड़ा एक फल है लेकिन इसे सब्जी के तौर पर यूज अधिक करते हैं। सिंघाड़ा को कच्चा भी खाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़ा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, कर्बोहाईड्रेट, प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे कच्चा, उबालकर या फिर हलवा बनाकर खाया जाता है। वहीं सिंघाड़े का आटा व्रत में इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट की माने तो सिंघाड़ा खाने से कई बीमारियों के साथ स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है।

सिंघाड़ा खाने के लाभ
सिंघाड़ा खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। ये वो मॉलिक्यूल होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्र रैडिकल्स से बॉडी की रक्षा करते हैं। सिंघाड़े से हार्ट डिसीज में भी फायदा मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

74 परसेंट होता है पानी
सिंघाड़ा खाने से बॉडी की भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ पानी भी मिलता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सिंघाड़े में 74 प्रतिशत पानी होता है जिससे भूख भी शांत होती है और कैलोरी भी नहीं बढ़ती।


कैलोरी न के बराबर
सिंघाड़े की खास बात ये है कि इसमें तमाम तरह के न्यूट्रीएंट्स होते हैं लेकिन ये कैलोरी बहुत ही कम होती हैं। इसलिए आप आराम से बिना वजन बढऩे की चिंता किए इसका मजा ले सकते हैं। 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती हैं और ये फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीज, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत होते हैं।

मजबूत दांत और हड्डियां
सिंघाड़े का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है.इसके अलावा यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है।

आंतों के लिए है फायदेमंद
एक्सपर्ट के अनुसार सिंघाड़े का आटा आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कब्ज की समस्या में कारगर होता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

डिफरेंट तरीके से कर सकते यूज
लोग सिंघाड़े को कई तरह से यूज खासकर लोग इसे सब्जी में अधिक इस्तेमाल करते है। उबला हुआ भी सिंघाड़ा लोंगों को बहुत ही पसंद आता है। इसके आटे की पकौड़ी लोग बनाते है।

कैसे करें इस्तेमाल
-सिंघाड़े का स्वाद इतना अच्छा होता है कि इसे छीलकर कच्चा ही खाया जा सकता है
-इसे उबालकर ऊपर से कुछ मसाले डालकर जैसे नमक, चाट मसाला, नींबू और काली मिर्च डालकर भी खा सकते हैं
-सिंघाड़े को फ्र ाई करके भी खा सकते हैं, इसके लिए सिंघाड़ा उबालकर उसे छील ले। जरा से तेल में हींग, जीरा, अदरक के साथ फ्र ाई करें और धनिया, मिर्चा से गार्निशिंग करें।
-इसकी सब्जी बनाकर भी खायी जा सकती है।
-सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल कई रूपों में किया जा सकता है।

व्रत में खाया जाता है
लोग सिघांडे को सबसे ज्यादा व्रत में इस्तेमाल करते है। इसका आटा भी खाया जाता है और इसको उबाल कर भी खाने में यूज करते है। उबला हुआ व्रत में सबसे अधिक खाया जाता है।

कहां होती खेती
सिंघाड़े की खेती प्राचीन काल से चीन और भारत में होती है।

यह होते विटामिन
इस फल में विटामिन-सी, मैंगनीज, प्रोटीन, थायमाइन, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं.चलिए जानते हैं, सिंघाड़ा खाने से होने वाले फायदे सिघाड़े में आयोडिन और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड की समस्या में लाभदायक हैं। इसमें पोटेशियम से भरपूर होता है।

तनाव कम करता
सिंघाड़ा तनाव को कम करता है। लोगों को डाइट में जरूर लेना चाहिए। यह विटामिन बी 6 से भरपूर होता है। डॉक्टर के अनुसार सिंघाड़ा मूड बूस्टर भी है। इसको खाने से स्लीप हार्मोन संतुलित रहेंगे, और नींद भी अच्छी आती है।

सिंघाड़े का सेवन से दूर रहेंगी बीमारियां
-गले की खराश-टॉन्सिल से राहत पाने के लिए सिंघाड़ा का इस्तेमाल किया जा सकता है
-नियमित रूप से सिंघाड़े के सेवन से सर्दियों के मौसम में अस्थमा मरीजों को राहत मिल सकती है
-सिंघाड़ा डायबिटीज रोगियों को फायदेमंद होता है ये बॉडी में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है
-एसिडिटी, गैस और अपच पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए सिंघाड़ा खाना फायदेमंद होता है
-पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ इसके सेवन करने से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है
-क्रैक हील को रिपेयर करने के लिए सिंघाड़ा कारगर है
-बॉडी के किसी हिस्से में दर्द या सूजन से राहत पाने के लिए इसका पेस्ट बनाकर उस जगह पर लगाए
-गर्भवती महिलाओं के लिए सिंघाड़ा एक हेल्दी ऑप्शन है, इसके सेवन से मां और बच्चा दोनों हेल्दी रहते हैं, इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है
-सिंघाड़ा कैंसर से भी बचाव करता है
-आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी सिंघाड़ा लाभदायक होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए सही मात्रा में पाया जाता है
- जिस व्यक्ति को खरोंच लग जाए और खून बहुत ज्यादा निकल रहा हो, तो उसे सिंघाड़ा खाना चाहिए, -सिंघाड़े में रक्त स्तंभक का गुण भी पाया जाता है


सिंघाड़े की सब्जी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर भी होता है। लोग इसे उपवास के दौरान भी खूब इस्तेमाल करते हैं.इसके साथ सर्दियों के मौसम में इसके सेवन के कई हेल्थ बेनिफट्स हैं।
डॉ। रोजी जैदी, डायटीशियन

सर्दी के सीजन में सिघाड़े की सब्जी सभी को पसंद आती है। इसके खाने के फायदे भी कई है। व्रत में भी लोग इसका खाने में प्रयोग करते है। सीजन की सब्जी तो वैसे भी सभी को खानी चाहिए।
पायल

सिंघाड़ा एक एसी सब्जी है। जिसे हर कोई पसंद करता है। इसके आप कई तरह से सब्जी और कई चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका आटा भी काफी लाभदायक होता है।
मंजू शर्मा