- रोडवेज प्रमुख रूट्स पर चलाएगी एक्स्ट्रा बसें कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद

- छह दिनों तक बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

<- रोडवेज प्रमुख रूट्स पर चलाएगी एक्स्ट्रा बसें कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद

- छह दिनों तक बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

BAREILLY:

BAREILLY:

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रक्षाबंधन के पर्व को कैश करने की तैयारी में है। रक्षाबंधन के मौके पर इस बार बहनों को बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए निगम ने कई रूट्स पर एक्स्ट्रा बसों का संचालन करेगा। साथ ही बसों का फेरा भी बढ़ाया गया है। ताकि पैसेंजर्स को बसों के लिए परेशान का सामना न करना पड़े। मुख्यालय ने इस संबंध में निगम प्रबंधन नेसभी क्षेत्रीय अधिकारियों का दिशा निर्देश जारी कर ि1दया हैं।

चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

पैसेंजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेगुलर और संविदा दोनों कर्मचारियों की छुट्टियां छह दिनों के लिए रद कर दी गयी है। इमरजेंसी को छोड़ कर कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिल सकेगी। वहीं मुख्यालय ने फेस्टिव के दौरान अधिक से अधिक बसों को वर्कशॉप की जगह रोड पर होने की बात कही है। ताकि, पैसेंजर्स को साधन के लिए परेशान न होना पड़े। यही वजह है कि बिजी रूट्स पर एक्स्ट्रा बसों का संचालन किया जाएगा। सबसे अधिक दिल्ली रूट्स पर ब्0 एक्स्ट्रा बसों को चलाया जाएगा। एक्स्ट्रा बसों के चलने से सिर्फ दिल्ली रूट पर ही बसों की संख्या क्ब्0 के करीब हो जाएगी। इसके अलावा आगरा, मथुरा, कानपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद रूट्स पर भी एक्स्ट्रा बसें चलायी जाएगी।

कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि

क्म् से ख्क् अगस्त तक ड्यूटी करने वाले ड्राइवर व कंडक्टर को क्800 किलोमीटर तक प्रोत्साहन राशि के रूप में क्ख्00 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि रेगुलर और संविदा दोनों कर्मचारियों को मिलेगी। वहीं संविदा चालक व परिचालक छह दिन में क्800 किलोमीटर से अधिक बसों का संचालन करते हैं तो उन्हें प्रति किलोमीटर पर भ्भ् पैसा की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एसएम मृगांक अग्रवाल ने बताया कि वर्कशॉप कर्मचारियों को उपस्थित रहने पर भ्00 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।

किन रूट्स पर चलेंगी बसें

दिल्ली आगरा, मथुरा, कानपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद