बरेली (ब्यूरो)। सुभाषनगर के अनुपम नगर की गली नंबर 10 में रहने वाले विशाल कश्यप अविवाहित थे। 15 मई को उनके छोटे भाई राम कश्यप ने प्रेम विवाह किया था। टेंपो चालक पिता मोलू कश्यप बुजुर्ग हैं इसलिए सभी इंतजाम विशाल ने ही किए थे। पुलिस के अनुसार, प्रेम विवाह में चुङ्क्षनदा लोग ही शामिल होने थे, इसलिए चचेरे भाई डोलू उर्फ जीतू कश्यप को नहीं बुलाया गया। इससे वह रंजिश मानने लगा। 18 मई को डोलू विशाल के घर में हंगामा करने लगा। राम के विवाह में मिले उपहार, घरेलू उपयोग का सामान तोड़ दिया। इस प्रकरण में उसके व अन्य के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया था। उसी महीने विशाल के भांजे अजीत का भी डोलू से विवाद हुआ। तब विशाल ने भांजे की पैरवी की, डोलू के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया था। दोनों पक्षों की तनातनी बढ़ती जा रही थी।

आए दिन देता था धमकी
विशाल के स्वजन के अनुसार, डोलू आए दिन धमकी देता था। शुक्रवार दोपहर को वह दोस्त वीरपाल, छोटू, शेरा के साथ विशाल को तलाश रहा था। अजीत के घर जाकर पूछा तो उन्होंने चुपचाप लौट जाने को कहा। इस पर सभी ने उन्हें पीटा। आरोपित वहां से विशाल की बुआ रामलली के घर पहुंचकर हंगामा करने। दादी प्रेमवती ने देखा तो विशाल को सूचना करने के लिए दबे पांव घर की ओर चल दीं। वे पहुंच पातीं, इससे पहले सभी आरोपित विशाल तक पहुंच गए। करीब तीन बजे सोते समय उनके माथे पर एक व सीने पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपित घर से निकलकर भाग रहे, इतने में दरवाजे पर प्रेमवती आ गईं। उन्हें धक्का देकर सभी फरार हो गए।

बिलखते हुए पहुंची बहन
स्वजन ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे विशाल सुभाषनगर नाला के पास रहने वाली बहन आरती से राखी बंधवाने गए थे। वहां से लौटकर घर में सो गए। करीब सवा घंटा बाद उनके पास सूचना पहुंची कि भाई की हत्या कर दी गई है। वह बिलखते हुए पहुंचीं तो कमरे में खून के बीच भाई का शव पड़ा था।

पहले से हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर 315 बोर का ङ्क्षजदा कारतूस मिला है। विशाल का शव बिस्तर से नीचे पड़ा था, इससे अनुमान लगाया जा रहा कि पहली गोली लगने पर उन्हें उठने का प्रयास किया होगा। विशाल पर अवैध असलहा रखने का मुकदमा लिखा जा चुका। डोलू पर भी आपसी विवाद के अलावा कुछ और मुकदमे हैं। शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में सभी आरोपितों पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। वारदात के बाद से आरोपित फरार हैं।

वर्जन
प्रकरण में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हत्यारोपितों पर हत्या का मुकदमा लिख लिया गया है। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
- रङ्क्षवद्र कुमार, एसपी सिटी