-मोहल्ले की महिलाओं ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस को सौंपा

पुलिस केस दर्ज करने में कर रही थी आनाकानी, फ्राइडे को दर्ज किया केस

बरेली: सिरौली थाने के गांव बराथानपुर में थर्सडे शाम कक्षा पांच की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। जानकारी होने पर मोहल्ले की महिलाएं भी इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फ्राइडे को पुलिस काफी आनाकानी के बाद दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की।

जानवरों को डालने गई थी चारा

सिरौली थाने के गांव बराथानुपर मे थर्सडे शाम करीबन पांच बजे गांव की एक कक्षा पांच की बच्ची अपने घर से सौ कदम दूर चौपाल पर जानवरों को चारा डालने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में गांव के ही मेहर सिंह यादव का दबंग पुत्र हेम सिंह यादव ने बच्ची को छात्रा को दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिलाएं पहुंची थाने

छात्रा ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इस मामले की जानकारी मोहल्ले की महिलाओं को भी पता लग गई। देखते ही देखते मोहल्ले की महिलाएं इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। रात में ही महिलाएं एक ट्रैक्टर पर सवार होकर थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पुलिस ने फ्राइडे को इस मामले में केस दर्ज किया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजवीर सिंह, एसओ सिरौली