- रामगंगा नदी के घाट पर फैली गंदगी को को किया साफ

- सुबह सात बजे ही जुट गए घाट की सफाई में

BAREILLY: रामगंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सैकड़ों हाथ सैटरडे को आगे बढ़े। आई नेक्स्ट की स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन मुहिम से जुड़ कर शहरवासियों ने हाथ में तसले और फावड़े लेकर रामगंगा नदी के घाटों की सफाई की। नदी के किनारे फैली गंदगी और कूड़े-करकट साफ किया गया।

दिखा गजब का उत्साह

रामगंगा को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए शहरवासी सुबह सात बजे ही रामगंगा घाट पर पहुंच गए थे। बुर्जुगों के साथ युवाओं में नदी को स्वच्छ करने के लिए गजब का उत्साह दिखा। इस मौके पर सिग्नेचर कैंपेन का भी आयोजन हुआ। जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें जल ही जीवन है, नदियां बचाना है जीवन बचाना है। गांव-नगर में गूंजे नारा पर्यावरण हो स्वच्छ हमारा और मानव धर्म पर्यावरण बचाना है। सहित कई स्लोगन लिख कर शहरवासियों ने रामगंगा नदी को साफ रखने की अपली की।

पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

इस दौरान शहरवासियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। ताकि, हमारे आस-पास के इंवॉयरमेंट और नदियों को दूषित होने से बचाया जा सके। लोगों कहना था कि पर्यावरण बचाने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत हैं। ताकि आने वाला समय खुशहाली भरा हो।

इनका रहा सहयोग

- 92.7 बिग एफएम।

- ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन।

- मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी।

- मानव सेवा क्लब, बरेली।

- आईसीएफडीआर।

- स्वास्थ चेतना मंच।

- वीर युवा शक्ति संगठन।

- नेताजी सुभाष चंद्र बोस एनजीओ।

- नगर निगम