बरेली (ब्यूरो)। डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित ङ्क्षसधु सरि दिग्गज भूधर धरनि परेउ द्वौ खंड बढ़ाई। चापि भालु मर्कट समुदाई रावण के गिरते ही पृथ्वी हिल उठी। समुद्र, नदियां और समस्त दिशाओं गज एवं पर्वत क्षुब्घ हो उठे। रावण अपने धड़ के दोनों टुकड़ों को फैला कर भालू, वानरों के समुदायों को रौंदता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा।

देवता भी अचरज में
नगर में कई जगह दशहरा पर्व पर चल रही रामलीलाओं में मंगलवार को श्री राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इस अवसर पर दिन में भी दशहरा मेले आयोजित किए गए। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व पर प्रभु श्री राम-रावण का वध देखने लाखों लोग उमड़े। मेघनाद की मौत के बाद रावण के क्रोध की सीमा न रही। वह अपनी सेना के साथ भगवान राम से युद्ध करने लगा। थोड़ी देर के लिए यह युद्ध ने देवताओं को भी आश्चर्य में डाल दिया।

संशय में पड़े श्रीराम
रावण लगातार अपने विभिन्न रूपों में आकर भयानक रूप से प्रभु श्रीराम से युद्ध लडऩे लगता है। प्रभु श्रीराम हर बार उसके हर वार को काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर देते हैं, किंतु रावण को वरदान के कारण हर बार उसके कटे शीश पुन : उसके शरीर में स्थापित हो जाते हैं। यह देखकर प्रभु श्रीराम भी संशय में पड़ जाते हैं। इस पर विभीषण श्रीराम के पास जाकर नाभि में तीर मारने की सलाह देते हंै। भगवान राम वैसा ही करते हैं। परिणामस्वरूप रावण किसी पर्वत की भांति धराशायी हो जाता है। विजय दशमी के दिन जैसे ही प्रभु श्रीराम ने दशानन का वध किया तो श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। राम-रावण युद्ध का यह दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

किया गया सम्मानित

पर्वतीय सांस्कृतिक समाज बरेली कैंट के तत्वावधान में दशहरा मेला का आयोजन किया गया। मेला देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर मेयर डॉ। उमेश गौतम व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल एवं डीएम रविंद्र कुमार सहित कई अधिकारी भी मेले में पहुंचे। मंच से उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर और कमिश्नर ने सब को विजयदशमी की बधाई दी। रावण के पुतले का दहन कमिश्नर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ। दीप पंत, शिक्षाविद रजनी यादव, समाजसेवी केसी पांडेय, रोटेरियन राजेंद्र विद्यार्थी, रोटेरियन नरेश मलिक, रोटेरियन डीपी सिंह एडवोकेट, रोटेरियन डॉ। मनीष शर्मा आदि को उनके कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। भूपाल सिंह बिष्ट, जगदीश सती, अजय बिष्ट, संतोष पांडेय, रामचंद्र, कुलदीप सिंह, विनोद खंडूरी, दिनेश रौथाना, विनोद शर्मा, कमल सिंह, बसंत लेखक आदि उपस्थित रहे। बहेड़ी में शाम के समय मेला ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। मेला समिति संरक्षक एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, सदस्य चौधरी गजेंद्र ङ्क्षसह, महेश शर्मा, विनोद दुबे, अवधेश रस्तोगी, अतुल गर्ग, आलोक गर्ग, राहुल गुप्ता व राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।


बुराई की आग में जल गया रावण
विजयादशमी के अवसर पर इफको पॉल पोथन नगर में इकाई प्रमुख राकेश पुरी ने रिमोट दबाकर बुराई, असत्य और अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले दहन का किया। दशहरा मेला समिति की ओर से आनन्द भवन क्लब के मैदान में दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के खाने पीने और खिलौनों की दुकानों की व्यवस्था की गई। आनन्द भवन के मैदान में करीब 20 फीट रावण का पुतला मेले के आकर्षण का केंद्र रहा। आरपी सिंह ने मेले में ब्यास गद्दी से श्री राम कथा सुनाई। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राकेश पुरी, सीमापुरी ने भगवान श्री राम सीता, लक्ष्मण व हनुमान का तिलक पूजन कर इफको परिवार की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एससी गुप्ता, महाप्रबंधक वेंकट एसके, महाप्रबंधक वीपी के शास्त्री, इफको इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुदामा यादव, यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार, अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल कुमार दुबे सहित इफको के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए।

पंजाबी महासभा ने किया शस्त्र पूजन
पंजाबी महासभा की ओर से विजयदशमी के अवसर पर श्रीबांके बिहारी मंदिर के योगा हाल में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। लोगों ने मंत्रच्च्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया और लोगों को दशहरा की बधाई दी। मुख्य संरक्षक गुलशन आनंद ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बताया कि सनातन धर्म में शास्त्रों के साथ अस्त्रों का भी महत्व है। धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अस्त्र का प्रयोग गया है। हम लोगों ने सनातन व्यवस्था का पालन करते हुए शस्त्र पूजन किया। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हमारी सभी से अपील है कि सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सत्य के मार्ग पर चलें। जीवन खुशहाली और सफलता सच के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त कर सकते हैं। बांके बिहारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर ने कहा कि श्रीराम ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए धर्म की रक्षा करते हुए रावण पर विजयी हासिल की। इस दौरान अशोक अरोड़ा, देवराज चंडोक, अमित अरोड़ा, राजीव साहनी, रंजीत ङ्क्षसह काके, बलदेवनाथ पाल, संजीव साहनी, संजय अरोड़ा, नितिन भाटिया, ङ्क्षप्रस आदि प्रमुख उपस्थित रहे।

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर ने अपने सभी 12 नगरों में स्थापना दिवस के रूप में विजयदशमी उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी स्वयंसेवक सुबह से ही पूर्ण गणवेश में अपने नियत स्थान पर शाखाओं पर पहुंचे। वहां योग व्यायाम का प्रदर्शन किया। साथ ही शस्त्र पूजन के रूप में अपने दंड का पूजन किया। सभी पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन के साथ बैठे और अपने अधिकारियों का बौद्धिक सुना। शिवाजी नगर ने अपना कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट किया। नागपुर में सरसंघचालक डा। मोहन राव भागवत का बौद्धिक सभी ने सुना और वहां के कार्यक्रम के अनुरूप ही यहां पर भी आज्ञा का पालन किया। यह संपूर्ण भारत में बरेली महानगर का एक अभिनव प्रयोग रहा। वर्तमान तकनीकी का प्रयोग करने पर सभी लोगों ने इसकी सराहना की। मालवीय नगर, दीनदयाल नगर और केशव नगर ने अपना पथ संचलन निकाला, जिसका नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।