ट्रैफिक पुलिस ने सिटी में हेवी व्हीकल के रूट में किया डायवर्जन

50 परसेंट पुलिसकर्मी सादा वर्दी में करेंगे डयूटी

BAREILLY: बकरीद के चलते फ्राइडे को ट्रैफिक पुलिस ने सिटी में हेवी व्हीकल की एंट्री को बैन कर दिया है। हेवी व्हीकल व रोडवेज बसों को रूट डायवर्ट कर निकाला जाएगा। रूट डायवर्जन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा। वहीं पुलिस ने बकरीद को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 50 परसेंट पुलिसकर्मियों की सादा वर्दी में डयूटी लगाई गई है। थर्सडे शाम को पुलिस ने आरएएफ के साथ कोतवाली, किला, प्रेमनगर व बारादरी थाना एरिया में रूट मार्च निकाला।

हेवी व्हीकल की नो एंट्री

-रामपुर की ओर से आने वाले हेवी व्हीकल मिनी बाईपास, इज्जतनगर होते हुए जाएंगे

-शाहजहांपुर की ओर से बदायूं जाने वाले हेवी व्हीकल फरीदपुर से बुखारा रोड होकर जाएंगे

-सेटेलाइट से कोई भी हेवी व्हीकल सिटी में एंट्री नहीं करेगा

-बदायूं से आने वाले हेवी व्हीकल रामगंगा से आईटीबीपी बुखारा से जाएंगे और कोई भी हेवी व्हीकल महेशपुरा फाटक से एंट्री नहीं कर सकेगा

-कोहाड़ापीर से हेवी व्हीकल कुतुबखाना की ओर नहीं जाएंगे।

-ईट पजाया से हेवी व्हीकल शहदाना की ओर नहीं जाएंगे

-मिनी बाइपास से हेवी व्हीकल सिटी में एंट्री नहीं कर सकेंगे

रोडवेज बसों का डायवर्जन

रोडवेज बसें सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिनी बाइपास से चौपुला के बीच बैन रहेंगी। बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, सौ फुटा रोड, पीलीभीत बाईपास, सैटेलाइट, चौकी चौराहा होते हुए बस अड्डे तक जाएंगी और वापस भी जाएंगी।

थाना वाइज मस्जिद व ईदगाह

थाना मस्जिद ईदगाह

कोतवाली 62 0

प्रेमनगर 37 0

किला 83 1

सीबीगंज 15 6

सुभाषनगर 11 1

बारादरी 92 0

इज्जतनगर 40 7

कैंट 24 4

बिथरी चैनपुर 21 5

ये हैं फोर्स के इंतजाम

एसएचओ-10

एसआई-80

एचसीपी-60

कांस्टेबल-250

पीएसी- 1 कंपनी

आरएएफ- 1 कंपनी

बकरीद के लिए नगर निगम तैयार

फ्राइडे को बकरीद के त्योहार के लिए नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वेडनसडे के बाद थर्सडे को भी निगम अधिकारियों ने बाकरगंज स्थित ईदगाह पर साफ सफाई की व्यवस्था परखी। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने जलकल के जीएम एमएल मौर्या को बकरीद के मौके पर पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मोबाइल टैंकर और जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अशोक कुमार ने सफाई कर्मियों व सफाई नायकों को ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में सुबह 6 बजे तक सफाई करने व चूने का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।